अमित शाह जामताड़ा में 18 को जन आशीर्वाद यात्रा की करेंगे शुरुआत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 सितंबर को जामताड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 18 सितंबर को अमित शाह यहां भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे और संथाल परगना में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शाह के आने की सूचना के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं और संथाल परगना की जनता में उत्साह का माहौल है।

पार्टी अमित शाह के आगमन की तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर जामताड़ा जिला समिति ने बुधवार को बैठक भी की। प्रभाकर ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 65+ सीटों पर विजय का लक्ष्य रखा है। संथाल परगना में पार्टी की नजर 15 सीटों पर है। जामताड़ा और नाला सीटों पर भी इस बार भाजपा जीतेगी। प्रभाकर ने बताया कि 19 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा शिकारीपाड़ा, महेशपुर और पाकुड़ तथा अगले दिन लिट्टीपाड़ा, बरहेट और बोरियो पहुंचेगी।

इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा गोड्डा और देवघर जिलों में प्रवेश करेगी। प्रभाकर ने कहा कि भाजपा ने नौ सितंबर से घर-घर रघुवर कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जा रहे हैं और केंद्र तथा राज्य सरकारों की उपलब्धियों से जनता को अवगत करा रहे हैं। अब जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री रघुवर दास सभी विधानसभा में लोगों से जुड़ेंगे। इसके पूर्व सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा ने राज्य में जन-जन के बीच अभियान चलाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1