पुडुचेरी में राहुल पर बरसे Amit Shah, कहा- मत्स्य मंत्रालय बना तब आप छुट्टी पर थे

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अमित शाह (Amit Shah) आज पुदुच्चेरी दौरे पर हैं। उन्होंने कराइकल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है अगर युवा NDA को वोट करेंगे तो उनकी सरकार केंद्र शासित प्रदेश में बेरोजगारी दर 40% से नीचे कर देगी। शाह ने आरोप लगाया कि पुदुच्चेरी में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ‘‘तुच्छ राजनीति” की है।

शाह ने कहा कि पुदुच्चेरी में अगली सरकार NDA की बनने जा रही है। उन्होंने कहा, “सिर्फ पुदुच्चेरी में ही नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता BJP में शामिल हो रहे हैं क्योंकि कांग्रेस में योग्यता की कोई जगह नहीं है।” पुदुच्चेरी में विधान सभा चुनाव होने हैं।

शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने पूछा था कि मत्स्य विभाग क्यों नहीं है। मैं लोगों से जानना चाहता हूं कि क्या वे ऐसा नेता चाहते हैं जो यह भी नहीं जानता हो कि मत्स्य विभाग 2 वर्षों से (2019 से) अस्तित्व में है।” राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “राहुल भैया..उस वक्त आप ‘छुट्टी’ पर थे लेकिन केंद्र की NDA सरकार ने 2019 में ही इस मंत्रालय का गठन कर दिया था।”

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1