टूटेगा लॉकडाउन का ‘लॉक’?

देश में Coronavirus के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। अबतक कुल केस की संख्या डेढ़ लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बीच Lockdown 4.0 की अवधि भी 31 मई को पूरे होने वाली है। ऐसे में अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि 1 जून से क्या होगा। क्या Lockdown 5.0 आएगा या फिर पूरी तरह से छूट मिल जाएगी। इसी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मुख्यमंत्रियों संग मंथन भी किया। जिस तरह से Corona के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे देखते हुए Lockdown का लॉक पूरी तरह खुलना मुश्किल दिख रहा है।

गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। Lockdown 4 के हालात की समीक्षा हुई। गृहमंत्री ने राज्यों से Lockdown 5.0 को लेकर उनकी राय जानी, आगे के प्लान पर बातचीत हुई। कई राज्यों ने अभी से ही अपने राज्य में Lockdown या फिर सख्ती को आगे तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके अलावा कैबिनेट सेक्रेटरी ने भी गुरुवार को राज्यों के सचिवों और सबसे प्रभावित जिलों के अधिकारियों के साथ Lockdown और कोरोना के संकट पर मंथन किया था।

दरअसल, अब तक के हालात यही कहते हैं कि Lockdown खुलने का फैसला Corona की रफ्तार पर निर्भर करेगा। पिछले 4 दिन के आंकड़े देखें तो हर दिन 6 हजार से ज्यादा Corona के सामने आ रहे हैं।
• 25 मई को 6977 केस

• 26 मई को 6535 केस

• 27 मई को 6387 केस

• 28 मई को 6566 केस

Corona की यही बढ़ती रफ्तार Lockdown खुलने की राह में रोड़ा है। खुद राज्यों के बीच आवाजाही को लेकर बात बनती बिगड़ती दिख रही है। हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि दिल्ली के साथ सटे अपने बॉर्डर को नहीं खोलेगी। इसके अलावा कर्नाटक ने भी अपने से सटे राज्यों के बॉर्डर बंद रखे हैं। इतना ही नहीं, कर्नाटक सरकार ने एविएशन मंत्रालय से अपील की है कि वो महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान से कर्नाटक आने वाली फ्लाइट की संख्या को घटाए, क्योंकि ये सभी राज्य हाई रिस्क वाले हैं।

Lockdown को लेकर केंद्र पहले ही फैसला राज्यों सरकारों पर छोड़ चुकी है। Corona के बढ़ते मामले ही राज्यों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। ऐसे में Lockdown 5 को लेकर फैसला आसान नहीं होगा, जान और जहान दोनों को बचाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1