amar singh passed away

राज्यसभा सासंद अमर सिंह का सिंगापुर के अस्पताल में निधन

राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। वो पिछले 6 महीनों से सिंगापुर में इलाज करा रहे थे। अमर सिंह का हाल के दिनों में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। और वो 64 साल के थे। अमर सिंह सिंगापुर के एक अस्पताल में ICU में एडमिट थे और उनका परिवार वहां पर मौजूद था। इससे पहले साल 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी। अमर सिंह भारतीय राजनीति में एक बड़े नेता थे जो कि उत्तर प्रदेश से थे और समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में से एक थे।

अमर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। शनिवार को मौत की खबर आने से 3 घंटे पहले उन्होंने 2 ट्वीट किए थे। जिसमें पहले ट्वीट में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और वहीं दूसरे ट्वीट में लोगों को बकरीद की बधाई दी थी।


उपराष्ट्रपति ने व्यक्त किया गहरा शोक

अमर सिंह के निधन पर ओम शांति लिखते हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सांसद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

अमर सिंह के निधन पर रक्षा मंत्री Rajanth Singh ने दुख व्यक्त किया है। Rajanth Singh ने दुख व्यक्त करते हुए कहा ‘वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन से दुखी हूं। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंह को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’


अमर सिंह अपने हिन्दी ज्ञान और बड़े राजनैतिक संबंधों के लिए जाने जाते थे। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे। फिल्मी जगत में भी अमर सिंह की अच्छी पकड़ थी। अमर सिंह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के खास दोस्तों में से थे। बीच में अमर सिंह और अमिताभ के बीच दूरियां हो गई थी, जिसपर उन्होंने हाल ही में अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1