दिल्ली में 11 सितंबर को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। इसको लेकर आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। केंद्र की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स बिजनेस फोरम और 18वां ब्रिक्स लीडर्स समिट 11-13 सितंबर को होने वाला है। इस समिट में लगभग तीस ब्रिक्स सदस्य और सहयोगी देशों के नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और भारत सहित ब्रिक्स देशों के व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के महत्व और इससे जुड़ी व्यापक लॉजिस्टिकल व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए और आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालय शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे। 12 और 13 सितंबर 2026 को क्रमशः शनिवार और रविवार है। इसलिए लिहाज से केंद्र सरकार के कार्यालय तीन दिन बंद रहेंगे।

