अल्फा’ के प्रमोशन में एक ही लुक रिपीट कर रहीं आलिया भट्ट, आखिर क्या है इसके पीछे की वजह?

फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के बीच आलिया भट्ट का फैशन सेंस लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस स्पाई थ्रिलर में एक्ट्रेस का दमदार और अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में जहां आलिया ने भारी गाउन और खूबसूरत साड़ियों से सबका ध्यान खींचा था, वहीं अब उनका सिंपल और कैजुअल स्टाइल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
हाल ही में सामने आई तस्वीरों में आलिया अलग-अलग मौकों पर ‘Alpha’ लिखी बेबी टी, क्रॉप टॉप और टैंक टॉप पहने नजर आईं। अपने हर लुक से उन्होंने साबित कर दिया कि साधारण और बेसिक आउटफिट्स को भी सही स्टाइलिंग के जरिए ट्रेंडी और फैशनेबल बनाया जा सकता है।

बेबी टी में दिखा यंग और फ्रेश लुक
इस लुक में आलिया भट्ट ग्रे कलर की स्लीवलेस बेबी टी में नजर आ रही हैं, जिस पर ‘Alpha’ प्रिंट किया गया है। उन्होंने इसे डार्क शेड की लूज-फिट पैंट के साथ पेयर किया है। खुले वेवी हेयर और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल लेकिन स्टाइलिश रखा है। उनका यह नेचुरल और मॉडर्न अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

सफेद टी-शर्ट और मिनी स्कर्ट का स्टाइल
एक अन्य लुक में आलिया भट्ट सफेद रंग की ‘Alpha’ टी-शर्ट के साथ ब्लैक स्लिट डिटेल वाली मिनी स्कर्ट-स्टाइल हाफ पैंट में नजर आईं। उन्होंने अपने आउटफिट को ब्लैक सनग्लासेस के साथ स्टाइल किया, जिसने उनके पूरे लुक में ग्लैमरस टच जोड़ दिया। आलिया का यह कैजुअल और ट्रेंडी अंदाज गर्मियों के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन माना जा सकता है, जिसे कॉलेज, ब्रंच डेट या दोस्तों के साथ आउटिंग पर आसानी से कैरी किया जा सकता है।

ब्लैक टैंक टॉप में सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज
एक और लुक में आलिया भट्ट ऑल-ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं। उन्होंने ब्लैक टैंक टॉप को ब्लैक पेप्लम-स्टाइल बॉटम्स के साथ पेयर किया, जो उन्हें बेहद एलिगेंट और स्टाइलिश लुक दे रहा था। खुले कंधों तक बिखरे बाल और मिनिमल मेकअप ने उनके इस अंदाज में चार चांद लगा दिए।
आलिया के इन सभी लुक्स की सबसे खास बात उनकी सादगी और पहनने में आसान स्टाइल है। उन्होंने भारी-भरकम और ओवरसाइज़्ड आउटफिट्स की जगह ऐसे कैजुअल कपड़ों को चुना, जिन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में भी आसानी से कैरी किया जा सकता है। इतना ही नहीं, उनके ये आउटफिट्स फिल्म ‘अल्फा’ में उनके किरदार की झलक भी बखूबी पेश कर रहे हैं।

ऐसे करें स्टाइल
अगर आप भी आलिया भट्ट के इस स्टाइल से इंस्पायर हैं, तो अपने वॉर्डरोब में मौजूद सॉलिड बेबी टी, क्रॉप टॉप या टैंक टॉप को अलग-अलग बॉटम्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इन्हें कार्गो पैंट, वाइड-लेग ट्राउजर, पेप्लम पैंट या मिनी स्कर्ट के साथ पेयर करके आप एक ट्रेंडी और कम्फर्टेबल लुक पा सकती हैं। अपने आउटफिट को पूरा करने के लिए स्नीकर्स, छोटे स्टड ईयररिंग्स, स्टाइलिश सनग्लासेस और हल्का मेकअप चुनें। यह सिंपल लेकिन फैशनेबल लुक डेली आउटिंग से लेकर दोस्तों के साथ कैजुअल प्लान्स तक के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1