‘AAP’को बधाई के बहाने विरोधियों ने BJP पर साधा निशाना, कांग्रेस ने मानी हार

दिल्ली में एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला है। AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 63 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के खाते में मात्र 7 सीटों आई हैं। चुनाव आयोग की तरफ से अभी फाइनल परिणाम नहीं जारी किया गया है। पिछले चुनाव में आप ने 67 सीटें जीती थीं। बाकी की 3 सीटें BJP के खाते में गई थीं। इस तरह से BJP ने अपना प्रदर्शन सुधारा है, लेकिन वह AAP के आस-पास भी नहीं पहुंच सकी। AAP की जीत के बाद अब बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। BJP विरोधी कई नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को जीत के लिए बधाई दी है। ममता ने कहा कि लोगों ने BJP को नकार दिया है। उन्होंने कहा, केवल विकास की राजनीति ही काम करेगी। जनता ने CAA, NRC और NRP को खारिज कर दिया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी केजरीवाल को बधाई दी है। मंगलवार को अखिलेश यादव ने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं। घृणा, धोखे और विध्वंस की राजनीति को खारिज करने के लिए मैं दिल्ली वालों का शुक्रिया अदा भी करता हूं। इस चुनाव के नतीजे के बाद BJP किसी बाग को नहीं याद करेगी।

कभी NDA की महत्वपूर्ण सहयोगी रही शिवसेना राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। ठाकरे ने कहा, मैं AAP पार्टी की जीत पर दिल्ली के लोगों और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं। लोगों ने ये दिखाया है कि देश ’जन की बात’ से चलता है न कि ’मन की बात’ से। BJP ने केजरीवाल को आतंकवादी तक करार दिया लेकिन उन्हें हरा नहीं सकी।

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। मंगलवार को लगभग स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष #AAP सुभाष चोपड़ा ने कहा, दिल्ली के चुनावी नतीजों से साफ है कि लोगों ने BJP की सांप्रदायिक राजनीति को खारिज कर दिया है। मैं दिल्ली में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेता हूं और अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1