अखिलेश ने शुरू किया ‘समाजवादी प्रसार अभियान’

युवाओं को पार्टी से जोड़ने और नए कार्यकर्ता बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने ‘समाजवादी प्रसार अभियान’ शुरू किया है। सपा के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के साथ जनता को पार्टी से जोड़ने का काम भी किया जाए। जिसके तहत सपा कार्यकर्ता 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे साथ ही जनता को समाजवादी सिद्धांतों की जानकारी भी देंगे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं को समाजवादी नीतियों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान के दौरान पार्टी के पदाधिकारी व बूथस्तर के कार्यकर्ता जनता को अखिलेश यादव सरकार में हुए विकास कार्यों के बारे में भी बताएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों सहित जनपद स्तर पर सपा नेताओं को निर्देश दिया है कि वह अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
अखिलेश यादव ने निर्देश दिया है कि सपा के पूर्व जिला महानगर अध्यक्षों, विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों, ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्षों का भी उत्तरदायित्व होगा कि वे अपने क्षेत्र की मतदाता सूची की जांच करें। साथ ही सुनिश्चित करें कि पार्टी से सम्बन्धित किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न रह जाए। इसके साथ समाजवादी प्रसार अभियान के तहत नौजवानों को समाजवादी पार्टी द्वारा जोड़ने का भी कार्य करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1