क्रिसमस और न्यू ईयर के बीच काम से छुट्टी लेकर बॉलीवुड सितारे इन दिनों वैकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। अभी हाल ही एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिल्म ‘गुड न्यूज’ की सक्सेस के बाद स्वीटजरलैंड में फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विरत कोहली के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिता रही हैं। कपल बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच वादियों में खूब एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में अनुष्का और विराट की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों बर्फीली वादियों के बीच मजे कर रहे हैं। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
विराट और अनुष्का स्नो सूट में नजर आ रहे हैं और दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर रहे हैं। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में कुछ इमोजी इंसर्ट की है। वहीं लोग कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं और कपल के लिए प्यार शेयर कर रहे हैं। वैसे विराट और अनुष्का अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी एक दुसरे के साथ टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
वहीं अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वैकेशन की एक फोटो और वीडियो शेयर किया है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बर्फीले पहाड़ों के व्यू की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अनुष्का ने लिखा है- ‘डेज लाइक दिस’। वही एक पक्षियों का सुंदर वीडियो भी शेयर किया है। अनुष्का की तस्वीरों से लग रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में विराट और अनुष्का भूटान की सैर पर गए थे, जहां कपल ट्रैकिंग भी की थी और वहां के लोगों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए थे। विराट और अनुष्का की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
