सिर्फ 2 सालों में आधा हुआ BJP का साम्राज्य

केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) का साम्राज्य पिछले कुछ सालों में सिकुड़ता जा रहा है। महज 2 सालों में पार्टी का राज आधा रह गया है। BJP ने पिछले 2साल में कई बड़े राज्य गंवाए हैं। ऐसे किलों की हुकूमत छोड़नी पड़ी है, जहां लंबे समय से उनकी सरकार चल रही थी। दिसंबर 2017 तक BJP देश के 71% हिस्से पर राज कर रही थी लेकिन दिसंबर 2019 में यह घटकर करीब 36% रह गया है यानी करीब करीब आधा। अब देश के सिर्फ 36% हिस्से में ही BJP का शासन रह गया है।

2014 में BJP की सरकार सिर्फ 7 राज्यों में थी। मोदी लहर के चलते BJP एक के बाद एक राज्य जीतती गई। 2015 में वह 13 राज्यों तक पहुंची, 2016 में वह 15 राज्यों तक पहुंची, 2017 में 19 राज्यों तक BJP फैली और 2018 के मध्य तक BJP 21 राज्यों में अपना परचम लहराने में सफल हो गई। अब तक कांग्रेस महज 3 राज्यों तक सिमट कर रह गई थी।
2018 में BJP का ये विजय रथ रुक गया। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे बड़े राज्य BJP के हाथ से निकल गए। आंध्र प्रदेश में उसने TDP से नाता तोड़ लिया और सरकार से अलग हो गई। जम्मू कश्मीर में भी पार्टी ने PDP से समर्थन वापस लेते हुए सत्ता गंवा दी। इस साल महाराष्ट्र और झारखंड भी उसके हाथ से फिसल गए।
वर्तमान समय में BJP जिन-जिन 16 राज्यों में सरकार में है वे राज्य हैं – बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, मेघायल, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड। इन राज्यों में BJP ने या अकेले अपने दम पर सरकार बनाई है या फिर सहयोगी के साथ सत्ता में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1