पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि का पार्थिव शरीर

अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई पुलिस ने नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, रोहित धवन, राहुल रवैल को मौजूद रहने की इजाजत दी थी।

Rishi Kapoor की बेटी रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने मूवमेंट पास दिया था। रिद्धिमा को मुंबई जाने के लिए दिल्ली पुलिस ने परमिशन दी थी। Rishi Kapoor की बेटी रिद्धिमा कपूर साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं। दिल्ली पुलिस ने उनको मुंबई जाने का मूवमेंट पास जारी किया था। सुबह 10.30 बजे 5 लोगों के लिए पास जारी किया गया। हालांकि रिद्धिमा Rishi Kapoor के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई।

Rishi Kapoor का अंतिम दर्शन करने के लिए Bollywood एक्ट्रेस आलिया भट्ट अस्पताल पहुंचीं थी। इसके अलावा करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ पहुंचीं। Bollywood एक्टर अभिषेक बच्चन भी अस्पताल पहुंचे थे और मुलाकात करने के बाद निकल गए थे।

Rishi के निधन की खबर पाकर कुछ फैंस अस्पताल के बाहर पहुंच गए थे। इसके बाद मुंबई पुलिस ने लोगों से Lockdown का पालन करने और घर जाने की अपील की। अस्पताल के सामने 100 मीटर तक सड़क खाली करा ली गई थी। साथ ही किसी को अस्पताल में जाने की इजाजत नहीं दी गई।

Rishi Kapoor के निधन के बाद Bollywood में शोक की लहर है और फैंस मायूस हैं। Lockdown की वजह से Bollywood हस्तियां अपने चहेते एक्टर Rishi Kapoor का आखिरी दर्शन भी नहीं कर पाए। Rishi Kapoor के निधन की सबसे पहली खबर महानायक अमिताभ बच्चन ने शेयर की थी। उन्होंने कहा था, ‘वो गए। Rishi Kapoor गए। अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं।’

Rishi Kapoor के निधन पर कपूर फैमिली की ओर से एक संदेश जारी किया गया। इसमें कहा गया, ‘हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8:45 बजे निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि उन्होंने (ऋषि कपूर) अंतिम वक्त तक मनोरंजन किया. वह जिंदादिल बने रहे।’

कपूर फैमिली ने अपने संदेश में कहा, ‘व्यक्तिगत नुकसान की इस घड़ी में, हम यह भी समझते हैं कि दुनिया बहुत मुश्किल और परेशान समय से गुजर रही है। सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने पर कई प्रतिबंध हैं। हम उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे कानून का सम्मान करें।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1