आस्था का महापर्व छठ पूजा के मौके पर दिल्ली सरकार की तरफ से आज दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी के सरकार में मंत्री और पार्टी के नेता गोपाल राय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दिल्ली में 2 नवंबर को छुट्टी का ऐलान करते हुए छठ व्रतियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा ‘छठ महापर्व’ के शुभ अवसर पर दिनांक 2 नवंबर को दिल्ली सरकार की ओर से अवकाश घोषित और दिल्ली के सभी छठ व्रतियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।’ वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पूर्वांचल के लोगों को छठ पूजा के लिए राष्ट्रीय राजधानी के कालकाजी में घाट बनाए जाने की अनुमति मिलने पर बधाई दी। इससे पहले कालकाजी में दिल्ली नगर निगम के पार्क में घाट बनाने की अनुमति नहीं दी गई थी। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं के साथ गुरुवार को थोड़ी देर के लिए दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में धरना दिया था। जिसके बाद अधिकारियों ने घाट बनाने की अनुमति दे दी थी। इस बीच आप नेताओं ने बीजेपी पर घाट निर्माण को लेकर गंदी राजनीति करने का आरोप भी लगाया था। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘पहले, जीके में कुछ लोग पूर्वांचल भाइयों को छठ के लिए घाट नहीं बनाने दे रहे थे। पूर्वांचली भाइयों ने साथ संघर्ष किया और अंत में आपकी जीत हुई, और अहंकार की हार, घाट अब बन रहा है, बधाई।’ आपको बता दें आपको बता दें सूर्य और छठी मैया की उपासना का महापर्व छठ चार दिनों का होता है जो 31 अक्टूबर से शुरू हो गया है, पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे और चौथे दिन क्रमश:अस्त होते और उदय होते सूर्य को नदी या तालाब में खड़े होकर अर्घ्य दिया जाता है।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
