सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

लखनऊ में पुलिस को ऑपरेशन 420 के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां अलीगंज पुलिस ने शुक्रवार को नौकरी का झांसा देकर लोगों से ठगे करने वाले शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। बता दें कि ये शातिर जालसाज फर्जी दस्तावेज तैयार करा कर लोगों को पंचायतीराज विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिलाकर उनसे पैसा हड़पने का काम करता था।

वहीं ठगी का शिकार हुए पीड़ित राजेश कुमार दुबे ने पुलिस से इस मामले की शिकायत थी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित राजेश कुमार दुबे की तहरीर पर शातिर जालसाज को धर दबोचा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमृतराज सिंह उर्फ समीर पंचायतीराज में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ जारी रखे है। बता दें कि जालसाज आरोपी को गिरफ्तार करने में अलीगंज इंस्पेक्टर के साथ विश्वनाथ प्रताप सिंह व अलीगंज क्राइम टीम की अहम भूमिका रही

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1