बिहार:भागलपुर में ट्रक और बस की टक्कर में नौ मजदूरों की मौत

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में मंगलवार सुबह ट्रक और बस आमने सामने हुई टक्कर में 9 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।

अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार ये भीषण सड़क Accident खरीक थाना क्षेत्र के अम्भो चौक के समीप NH-31 पर हुआ है। Accident में घायल यात्रियों को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मायागंज रेफर कर दिया। वहीं ट्रक के मलबे मे दबे सभी शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है नवगछिया जीरो माइल में चालक से गुहार लगा कर सभी साइकिल सवार प्रवासी मजदूर ट्रक पर सवार हो गये थे, जो करीब 4 किलोमीटर आगे आने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतक पश्चिम चंपारण के रहने वाले बताया जा रहा है। वहीं बस दरभंगा से बांका जा रहा था। बस पर श्रमिक एक्सप्रेस से आये हुए प्रवासी मजदूर सवार थे। बस चालक की गलती के कारण स्थानीय लोगों द्वारा यह दुर्घटना होने की बात बताई जा रही है।


मालूम हो कि Lockdown की मार झेल रहे मजदूरों के साथ बीते कुछ दिनों से लगातार हादसे हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के महोबा में मंगलवार सुबह एक DCM पलट गई, जिससे 3 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। दर्जन भर से अधिक प्रवासी गंभीर रूप से घायल हैं।

वहीं, महाराष्ट्र के यवतमाल में आज सुबह एक ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई, जिसमें 4 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। ये प्रवासी मजदूर बस में सवार थे और इन्हें लेकर जा रही बस सोलापुर से झारखंड जा रही थी।

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार तड़के हुए भीषण Accident में 26 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। सभी श्रमिक एक ट्रक और ट्राले में सवार थे। दिल्ली-कानपुर हाइवे पर हुए दर्दनाक Accident में 36 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं। औरैया के DM अभिषेक सिंह ने बताया कि यह Accident सुबह तकरीबन 3:30 बजे हुआ। इस Accident में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं। इनमें से ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।

मुजफ्फरनगर हादसे में 6 मजदूरों की मौत
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क Accident हुआ था। मुजफ्फरनगर Accident में पंजाब से पैदल बिहार अपने गांव जा रहे 6 मजदूरों को एक तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया था। सभी मजदूरों की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार रात 11:45 बजे हुआ था। पंजाब में काम करने वाले मजदूर देर रात पैदल सहारनपुर से होते हुए मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे।

मध्य प्रदेश: बस-ट्रक के टक्कर में 8 मजदूरों की मौत
Corona संकट और Lockdown के बीच मध्य प्रदेश के गुना में भीषण सड़क Accident में 8 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस सड़क Accident में करीब 50 से अधिक मजदूर घायल हो गए थे। यह घटना भी बुधवार की रात की है। ये सभी मजदूर ट्रक में सवार होकर महाराष्ट्र से यूपी की ओर लौट रहे थे। यह Accident तब हुआ जब जब ट्रक की बस से टक्कर हो गई। ये सभी 8 मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और महाराष्ट्र से लौट रहे थे।

बिहार: समस्तीपुर में 2 मजदूरों की मौत, 30 घायल
बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर में मुजफ्फरपुर से प्रवासियों को लेकर कटिहार जा रही बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस Accident 2 बस यात्रियों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए थे। Accident के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1