MAHARASHTRA NEWS

महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू जारी

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में आज शनिवार (20 जून) को बड़ा हादसा हो गया. प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभा मंडप (असेंबली हॉल) की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि 32 घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार, इस हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे. मलबे में अभी भी कई लोग फंसे हैं और उन्हें निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है.

हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया. शनिवार होने की वजह से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं. कई एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं. ज़िला प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं.

राहत और बचाव कार्य जारी
युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. हादसे में जख्मी हुए श्रद्धालुओं के इलाज के लिए परभणी जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक रूप से हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1