फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020: ‘गली बॉय’ रही सबसे आगे

’65वें ऐमजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020@ऑसम असम’ की घोषणा शनिवार को हो हुई। बॉलिवुड के इस सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन के मौके पर जहां बॉलिवुड के सितारों ने समां बांध दिया, वहीं जोया अख्‍तर की फिल्‍म ‘गली बॉय’ छाई रही। यह फिल्‍म 13 कैटेगरीज में नॉमिनेट हुई थी, जिसमें से 10 अवॉर्ड यह अपने नाम कर गई। ‘गली बॉय’ को बेस्‍ट फिल्‍म का अवॉर्ड मिला जबकि रणवीर‍ सिंह और आलिया भट्ट को इसी फिल्‍म के लिए ‘बेस्‍ट ऐक्‍टर इन अ लीडिंग रोल’ के पुरस्‍कार से नवाजा गया। गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में समारोह का आयोजन Awesome Assam द्वारा किया गया।

सितारों से सजी इस शाम को रंगीन बनाने में सिलेब्रिटीज ने कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्मफेयर के मंच पर जहां अक्षय कुमार से लेकर कार्तिक आर्यन और रणवीर सिंह ने जबरदस्‍त परफॉर्मेंस दी, वहीं माधुरी दीक्ष‍ित से लेकर आलिया भट्ट तक की अदाओं ने माहौल में चार चांद लगा दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1