देश में अब तक 6 की मौत, 341 मरीजों में कोरोना की पुष्टि

देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में जहां 63 साल के एक मरीज ने बीती रात दम तोड़ दिया तो वहीं बिहार में पटना AIIMS में एक 38 साल के व्यक्ति की बीती रात मौत हो गई। वहीं भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। 12 बजे तक आज देश में कुल 341 मरीजों में Coronavirus की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच देश के तीन राज्यों में लॉकडाउन के आदेश दे दिए गए हैं। आज पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 31 मार्च तक राज्य में लॉकडाउन का आदेश दिया हैं।दुनियाभर में Coronavirus के कारण संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है।170 से ज्यादा देशों तक फैल चुके इस घातक वायरस के कारण अब तक 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1