इंडियन नेवी डे पर पीएम मोदी व राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दी बधाई

हर साल 4 दिसंबर का दिन देश में भारतीय नौसेना दिवस ( Indian Navy Day ) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नौसेना के जाबाजों को याद किया जाता है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना (Indian Navy) की जीत के जश्न के रूप में भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना दिवस के मौके पर सभी नौसेना कर्मियों को ट्विटर अकाउंट के माध्यम से शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “नौसेना दिवस के मौके पर हमारे बहादुर जवानों को सलाम। उनकी बहुमूल्य सेवा और बलिदान ने हमारे राष्ट्र को मजबूत और सुरक्षित बनाया है।” राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर पर लिखा, “नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के जवानों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई देता हूं। राष्ट्र को भारतीय नौसेना पर अटूट विश्वास और गर्व है। यह भारत की समुद्री शक्ति का प्रतीक है। हम उनके अदम्य साहस और वीरता को सलाम करते हैं।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्विटर पर लिखा, “नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के सभी अधिकारियों और जवानों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने, हमारे व्यापारी मार्गों को सुरक्षित करने और आपातकाल में नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए आपकी प्रतिबद्धता पर राष्ट्र को गर्व है। आप ऐसे ही जल क्षेत्र में राज करते रहें। जय हिंद।

भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 में हुई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी मैरीन (East India Company’s Marine) के रूप में सेना बनाई थी। साल 1892 में इसका नाम रॉयल इंडियन मरीन कर दिया गया। भारत की आजादी के बाद 1950 में नौसेना का गठन फिर से हुआ और इसे भारतीय नौसेना नाम दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1