पस्त हुआ तंत्र- 3,44,949 नए मामले और 2,415 ने हारी जंग, रोज टूट रहा मौतों का रिकॉर्ड

कोरोना महामारी दिन प्रति दिन गंभीर होती जा रही है। बड़ी संख्या में नए मरीज तो सामने आ ही रहे हैं, मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अगर हम पिछले तीन दिनों का ही आंकड़ा देखें तो इस दौरान करीब 10 लाख मामले बढ़ गए हैं और छह हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। सक्रिय मामले भी बढ़कर 25 लाख को पार कर गए हैं। इस गंभीर हालात से फिलहाल राहत मिलने के भी कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।

वर्ल्डोमीटर और कोविड19इंडिया ORG की तरफ से शुक्रवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,44,949 नए मामले मिले हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 66,836, उत्तर प्रदेश में 36,605 और केरल में 28,447 मामले शामिल हैं। इस दौरान 2,620 लोगों की जान भी गई है और 2,20,382 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

यह पहली बार है कि एक दिन में दो लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 66 लाख दो हजार से ज्यादा हो गया है। इनमें से एक करोड़ 38 लाख 63 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,89,549 लोगों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले बढ़कर 25,43,914 हो गई है।

इससे एक दिन पहले 3,32,730 नए मामले सामने आए थे और 2,263 लोगों की मौत हुई है। वहीं, बुधवार को 3,15,802 नए केस मिले थे और 2,102 लोगों की जान गई थी। वहीं, मंगलवार को 2,020 लोगों की जान गई थी। इस तरह बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को ही 9.92 लाख से अधिक मामले बढ़ गए हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए गुरुवार को देश भर में रिकॉर्ड 17,40,550 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 27 करोड़ 44 लाख 45 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है।

देश में शुक्रवार को 2,415 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे महाराष्ट्र में 773 और दिल्ली में 348 मौतें हुई हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 219, उत्तर प्रदेश में 196, कर्नाटक में 190, गुजरात में 142, तमिलनाडु में 78, पंजाब में 75, मध्य प्रदेश में 74, राजस्थान में 64, झारखंड में 63, हरियाणा में 60, बंगाल में 59 और बिहार में 54 लोगों की जान गई है।

सर्वाधिक नए केस वाले 10 राज्य

राज्य नए मामले कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र 66,836 41.61

उत्तर प्रदेश 36,605 10.13

केरल 28,447 13.50

कर्नाटक 26,962 12.74

दिल्ली 24,331 9.80

छत्तीसगढ़ 17,397 6.22

राजस्थान 15,398 4.83

गुजरात 13,804 4.67

तमिलनाडु 13,776 10.51

मध्य प्रदेश 13,590 4.72

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1