मुंबई: जीएसटी भवन में लगी आग, दमकल की 30 गाड़ियों ने पाया काबू

मुंबई के मझगांव इलाके में GST भवन की आठ मंजिला इमारत में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसपर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी। आग लगते ही बिल्डिंग में हडकंप मच गया और लोग ऑफिस से बाहर निकल गए।

फायर बिग्रेड की 30 गाड़ियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्निशमन विभाग के 15 से अधिक फायर इंजन, जंबो वाटर टैंकर, लैडर व्हीकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग में कर्मचारी अपने संसाधनों के साथ इमारत के अंदर दाखिल हुए और आग पर काबू पाने का काम किया। इमारत में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इमारत के एक हिस्से में काम चल रहा है।

आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई अभी तक खबर नहीं आई है । घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार रवाना हुए। मौके पर पहुंच कर अजित पवार ने कहा, “GST इमारत में नुकसान का मुल्यांकन करेंगे, लेकिन GST के ज्यादातर दस्तावेज डिजिटल फॉरमेट में उपलब्ध हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फॉरेंसिक टीम इसकी जांच करेगी। “

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1