मेष- कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं, लेकिन शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शनि और मंगल की युति व्यावसायिक प्रतिष्ठा देगी।
वृष- शनि और मंगल दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन- यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अग्नि या वाहन दुर्घटना के प्रति सचेत रहें।
कर्क- शनि और मंगल की युति दांपत्य जीवन को मजबूत करेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
सिंह- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोग या विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।
कन्या- पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।
तुला- जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। गृह कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
धनु- व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
मकर- आपकी राशि में शनि और मंगल की युति होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शनि और मंगल आपकी राशि से बारहवें होंगे। किसी रिश्तेदार या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है।
मीन- पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।