रांची के दशम इलाके में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए। इसके अलावा कई जवान गोली लगने से घायल हो गए। SSP ANEESH GUPTA, DIG A.V HOMKAR समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके में नक्सलियों के आने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घायल जवानों को रांची के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं शहीद हुए जवानों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को रांची-खूंटी जिला के सीमा क्षेत्र में डाकापीढ़ी जंगल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद झारखंड जगुआर की एक टीम को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे के नक्सलियों और पुलिस जवानों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे जवान की मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य जवान की मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।