प्रियंका ने बीजेपी को बताया, दमनकारी विचारधारा की सरकार

राजनीति के बड़े गढ़ यूपी को लेकर बेहद गंभीर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के 135वें स्थापना दिवस पर लखनऊ में हैं। यूपी में विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर बड़ी तैयारी में लगीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी का ध्वज फहराने के बाद नेताओं को संविधान की शपथ भी दिलाई।

पार्टी के नेताओं को शपथ दिलाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में वही शक्तियां सरकार चला रही हैं जिनसे हमारी ऐतिहासिक टक्कर रही है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना आजादी की लड़ाई के नेतृत्व के लिए हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम में सभी जाति धर्म के लोगों ने भागीदारी की। इस देश की मिट्टी में सभी का खून मिला है। एक दमनकारी विचारधारा है, आज भी हम उसी से लड़ रहे हैं जिससे हम आजादी के समय लड़े थे। जिन्होंने आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं दिया वे देशभक्त बनकर देशभर में भय फैलाना चाहते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब-जब देश में भय का माहौल फैलाया जाता है तब-तब कांग्रेस का कार्यकर्ता खड़ा होता है।

ऐसा इसलिए है कयोंकि हम अहिंसा की विचारधारा से उपजे हैं। इस समय देश देश संकट में है, आपने देखा कि पिछले दिनों में किस तरह की अराजकता फैली। देश के कोने-कोने में संविधान के खिलाफ बने कानून के विरोध में युवा आवाज उठा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने CAA को नोटबंदी का दूसरा रूप भी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर देश की सभी पार्टियां BJP की केंद्र की तथा UP की सरकार से डर रही हैं। हम तो इनकी हर दमनकारी नीति का जमकर और हर स्तर पर विरोध कर रहे हैं।

इसके बाद प्रियंका सीधे नागरिकता संशोधन कानून और NRC पर आ गईं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों से देश में किस तरह की अराजकता है। संविधान की रक्षा के लिए ऐसे गलत क़ानूनों का विरोध करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास सरकार ने किया। प्रियंका ने हिंसा में मारे गए युवक, उन्नाव दुष्कर्म कांड आदि का जिक्र किया। फिर कहा कि पहले डराए, दबाए और फिर पीछे हटे, वह कायर की निशानी होती है। सरकार को भी देखिए। पहले दमन कर दबाने का प्रयास किया, फिर कहने लगे कि NRC की चर्चा ही नहीं की। यह सरकार की कायरता की निशानी है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इसके साथ ही सभी को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने नारा भी लगाया ”जय संविधान”और ”भारत माता की जय”। प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय नेहरू भवन में पार्टी ने सभी नेताओं को स्थापना दिवस पर शुभकामना दी। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस के उन नेताओं को याद किया जो बलिदान हुए जिन्होंने अपनी कुर्बानी दी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के रास्ते पर चलने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1