29 MAY 2022

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 12 जुलाई 2020

आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 12 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (12 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 12 July 2020 , Aries Horoscope 12 July 2020

आपकी संचार क्षमता आज सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। अत: किसी भी नए उद्यम के लिए एक अच्छा समय है। आज आप अधिकांश उपक्रमों का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर पाएंगें। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे। आपका पारिवारिक-जीवन थोड़ा समस्याग्रस्त हो सकता है। आप दुखी हो सकते हैं और अपने बच्चों के कारण चिंतित रह सकते हैं। इन सब समस्याओं के बीच आपका जीवनसाथी बहुत स्नेही और प्यार करने वाला होगा। जो आपको तनावों से उबरने के लिए नैतिक समर्थन प्रदान करेगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 12 July 2020 , Taurus Horoscope 12 July 2020

बिजनेस में फायदा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मदद मिलने के योग बन रहे हैं. अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। आपके कामकाज के तरीको में बदलाव हो सकता हैजिससे आपको फायदा होगा। इसके साथ ही कामकाज की टेंशन कम हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आमदनी बढ़ने की भी संभावना है।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 12 July 2020 , Gemini Horoscope 12 July 2020

आज आपको जीवन को और बेहतर बनाने के अच्छे मौके मिलेंगे। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से अच्छी खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। मंदिर में मसूर की दाल दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि – Kark Rashi 12 July 2020 , Cancer Horoscope 12 July 2020

अपनी स्थिति को नियंत्रण में रखें. तनाव की स्थिति हो सकती है. वाद-विवाद से बचें. दूर देश की यात्रा हो सकती है. धन की स्थिति सुदृढ़ होने का योग हैं. कटु भाषा बोलने से प्रहेज करें माली हालत अच्छी होगी.परिवार में शुभ कार्य होने का योग हैं. मन प्रसन्न रहेगा. रोग और शत्रु परास्त होंगे.दांपत्य जीवन में सुधार होगा. पत्नी का सुख मिलेगा. नए मेहमान के आगमन की संभावना बन रही है.उतावलेपन में कोई कार्य न करें. सफेद वस्तु का दान करें, आपके लिए अच्छा रहेगा.

सिंह राशि – Singh Rashi 12 July 2020 , Leo Horoscope 12 July 2020

अधिकारियों से सहयोग कम ही मिल पाएगा और आपको बिजनेस में सावधान रहना होगा। ऑफिस और बिजनेस में जो काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता की संभावना कम है। बिजनेस के मामलों में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी न करें। अकेलेपन से बचें। अधूरे काम निपटाने में आपको परेशानियां आ सकती हैं। आज मिलने वाले पैसों को आने वाले समय के लिए बचा कर रखें। जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है या किसी प्रोग्राम की प्लानिंग बन सकती है।

कन्या राशि – Kanya Rashi 12 July 2020 , Virgo Horoscope 12 July 2020

आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जायेंगे। रिश्तों में मजबूती बरकरार रहेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगा। किसी काम में सफलता मिलने से माता-पिता खुश होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। व्यापार को बढ़ाने में आपकी मेहनत सफल रहेगी। साथ ही दूसरे लोगों से सहयोग भी प्राप्त होगा। हनुमान जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला राशि – Tula Rashi 12 July 2020 , Libra Horoscope 12 July 2020

व्यापारिक संदर्भ में रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर गति बढ़ाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आप में से कुछ वित्तीय बाधाओं का सामना कर सकते हैं। लेकिन इससे निपटने के लिए आप नई रणनीति बनाने के लिए भी कदम उठाएंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन तनाव से दूर रहें। प्रेमियों के लिए अपने साथी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक अच्छा समय है। आपको अचानक काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 12 July 2020 , Scorpio Horoscope 12 July 2020

बिजनेस में फायदे के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है। रुके हुए काम निपट जाएंगे। पुरानी परेशानियां सुलझ सकती हैं। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग हैं। नए काम करने का मन बनेगा। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती हैं। कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापारिक फैसले सोच-समझकर लें। कोई बड़ा फायदा भी होने के योग बन रहे हैं। कई तरह की जिम्मेदारियां आप पर हो सकती हैं। आज आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। पार्टनर से भी आपको मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में सावधान रहें।

धनु राशि – Dhanu Rashi 12 July 2020 , Sagittarius Horoscope 12 July 2020

काम में आने वाली सामान्य कठिनाइयों के बारे में ज्यादा चिंता किए बिना अपनी सामान्य गति से चलते रहें। थोड़ा सा चतुर होना आपके लिए बेहतर परिणाम दे सकता है। जहां तक करीबी लोगों से लंबित बकाया की वसूली का संबंध है, तो इस संदर्भ में आज आप भाग्यशाली हो सकतें हैं। एक बड़ा सौदा अंतिम रूप ले सकता है। आप अपने निकट और प्रिय लोगों के साथ बाहर घुमने जा सकते हैं। आप अपने प्रियजनों के साथ कुछ यादगार क्षणों का आनंद ले सकते हैं, जो एक यांत्रिक दिनचर्या की एकरसता को तोड़ने में मदद कर सकता है।

मकर राशि – Makar Rashi 12 July 2020 , Capricorn Horoscope 12 July 2020

आज आपको दूसरों से महत्वपूर्ण बात शेयर करने से बचना चाहिए। किस्मत का साथ मिलने में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्य में हाथ बटाने से आपको खुशी मिलेगी। समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। एमटेक स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिये आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 12 July 2020 , Aquarius Horoscope 12 July 2020

करियर के लिए कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। ऑफिस में साथ वाले लोगों से मदद मिल सकती है। कुछ अच्छे और बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। ऑफिस और बिजनेस में अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है.प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है. सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि – Meen Rashi 12 July 2020 , Pisces Horoscope 12 July 2020

आज भागीदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारणवश आप बेचैन और अनिश्चित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। व्यवसायी एवं व्यापारी वर्ग सार्वजनिक समर्थन हासिल करने के लिए अथक प्रयास करने पड़ सकते हैं। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे। वह आप पर हावी हो सकते हैं। किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किये गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे व अपने संपर्कों को भी बढ़ा पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1