मेष- आज के दिन मन कुछ उदास रहेगा और अज्ञात भय भी रह सकता है। ऐसी स्थिति में हनुमान जी की अराधना करनी चाहिए उनके आशीर्वाद से आपका मनोबल पुनः स्थापित हो जाएगा। नौकरी प्राप्त करने के लिए इच्छुक लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आएगी मौसम से संबंधित दिक्कतें स्वास्थ खराब कर सकती हैं। महिलाओं को यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।
वृष- आज के दिन प्रोफेशनल तरीके से अपने कार्य को करना होगा। अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति कानून के प्रति सम्मान करने की है। किसी के विवाद में बिल्कुल नहीं फंसना चाहिए अन्यथा मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंच सकता है। ऑफिस में महत्वपूर्ण बैठक में अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है। राजनीति में दखल रखने वाले लोगों के लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है बिना किसी अर्थ लाभ के जनसेवा करने की भावना रखने का मीठा फल प्राप्त होगा।
मिथुन- आज के दिन आपको शांति के साथ कार्य करना होगा आपका मन शांत रहे यह अति आवश्यक है ग्रहों की स्थिति मानसिक रूप से कुछ उलझने पैदा कर सकती है ऑफिस में बॉस को कतई नाराज नहीं करना है अन्यथा उनके कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। ऑफिस की राजनीति से स्वयं को दूर रखना बहुत जरूरी है अन्यथा आपकी उन्नति में रूकावटें आ सकती है।
कर्क- आज के दिन घर से संबंधित कार्यों के लिए बहुत अच्छा है, घर के पेन्डिंग कार्यों को भी पूरा करें। शिक्षक या शिक्षा विभाग में कार्यरत लोगों को अपने काम में आनंद आएगा वहीं दूसरी और विद्यार्थियों को भी मन लगाकर पढ़ना होगा और पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में भी हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक स्तर से किसी कार्यक्रम में योगदान देने का अवसर प्राप्त हो सकता है यदि आप जन-कल्याण से जुड़े हुए है तो आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
सिंह- आज के दिन आलस्य को त्याग कर, कठोर परिश्रम करना होगा। ऑफिस के काम कुछ अधिक होंगे वहीं दूसरी ओर जटिल कार्यों में टीम का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को कार्य में लापरवाही करना मंहगा पड़ सकता है। व्यापारियों को एक बात ध्यान रखनी होगी कि आर्थिक रूप से किसी व्यक्ति के ऊपर अत्यधिक भरोसा करने से बचना होगा।
कन्या- आज के दिन आपको बहुत धैर्य के साथ समय व्यतीत करना है बहुत अधिक महत्वाकांक्षा आपको निराश कर सकती है। बॉस की महत्वपूर्ण सलाह आपके बहुत काम आने वाली है। प्रोफेशनल एजुकेशन के लिए एडमिशन ले सकते हैं, वहीं महिलाओं के लिए घरेलू कलह अशांति व परेशानी का कारण बन सकती है।
तुला – आज के दिन मन में सकारात्मक विचार आएंगे जिससे कई कार्य स्वतः ही बन जाएंगें। मानसिक रूप से चल रहा आपका तनाव भी कम हो जाएगा, चल रहें रोग और कर्ज में भी आपको कुछ राहत मिलेगी। फिटनेस बरकरार रखने के लिए नियमित रूप से पैदल चलना या जोगिंग करना अति आवश्यक है। प्रतिदिन कैलोरी बर्न करने से उग्र ग्रह शांत रहते हैं। संतान की ओर से कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक- आज के दिन आत्मबल काफी मजबूत रहेगा और दिन की शुरुआत भी सकारात्मक विचारों के द्वारा होगी। हो सके तो किसी गरीब को खाने की वस्तु का दान करें। यदि ऑफिस में कई दिनों से स्थितियां सही नहीं चल रही थी तो आज से इसमें कुछ राहत देखने को मिलेगी। इसके अतिरिक्त अनाज के व्यापारियों को मुनाफा प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। सेहत में आज के दिन उन लोगों का अलर्ट रहना होगा जो अधिक मीठे का सेवन करते हैं।
धनु- आज के दिन अपने आस-पास वाले मन्दिर में दर्शन के लिए जाए। दूसरे कि गलती की सजा आपको भोगनी पड़ सकती है। ध्यान रहें बिना मांगे सलाह न दें और न ही किसी के विवाद में पड़ें। नौकरी करने वालों को ऑफिस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस के आदेशों का पालन करते हुए अपने कार्य को अच्छे तरीके से करना होगा
मकर- आज के दिन दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हुए उनकी हर संभव मदद करनी होगी जिसके प्रतिफल में आपको अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे ऑफिस में टीम के साथ काम करना होगा और जो लोग कारोबार कर रहें हैं, उनको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखते हुए कारोबार को बढ़ाना चाहिए। जो महिलाएं सामाजिक रूप से एक्टिव है उनके लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है।
कुंभ- आज के दिन बैंक बैलेंस, नेटवर्क और सुख-साधनों पर विशेष ध्यान देना होगा। वहीं, दूसरी ओर धन बचाने से संबंधित भी कुछ प्लानिंग करनी चाहिए। जो महिलाएं जॉब करती हैं उनके उन्नति के द्वार खुल सकते हैं इसके अतिरिक्त नई नौकरी का भी ऑफर प्राप्त हो सकता है। घर की महिलाओं को धन संबंधित लाभ हो सकता है।
मीन- आज के दिन आपके लिए खुशखबरी मिलने कि परम संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। ऑफिस में वरिष्ठ लोगों का सम्मान करते हुए उनसे ज्ञान एवं आशीर्वाद प्राप्त करना आपके लिए अति आवश्यक है जो लोग कारोबार कर रहे हैं और खासकर टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ कारोबार करते हैं उनको अच्छे परिणाम मिलेगें। लीवर से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। यदि अत्यधिक चिकनाई युक्त भोजन करते हैं उनको तत्काल छोड़ देना चाहिए।