Ram Mandir

सीएम योगी का पहला रिएक्शन,’किसी के पास सबूत हों तो मुहैया कराएं, SIT जांच में सब साफ हो जाएगा

राम मंदिर में भक्तों के दान को कितने लोगों ने मिलकर लूटा है, इसकी जांच फुल स्पीड में चल रही है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राम मंदिर पहुंचने वाले हैं। इससे पहले सीएम योगी ने रामद्रोहियों पर बहुत बड़ा प्रहार किया है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आज योगी ने साफ कर दिया है कि अपराधी कितना भी बड़ा क्यों ना हो, कितना भी रूसूखदार क्यों न हो, सबका हिसाब होगा।

रामद्रोहियों से सतर्क रहने के चेतावनी
राम मंदिर में दान चोरी को लेकर चल रहे विवाद और जांच के बीच सीएम योगी ने पहली बार रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी की जांच के लिए SIT बना दी गई है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में अगर किसी के पास कोई सबूत हों तो वो बिना डरे आगे आए और SIT को सबूत मुहैया कराएं। योगी ने रामद्रोहियों से सतर्क रहने के चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को बदनाम करने वालों और राम भक्तों पर गोली चलाने वालों के बहकावे में मत आए।

दान चोरी की जांच को लेकर बड़ा खुलासा
इस बीच राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक SIT ने हीरे जड़ित हार और चरण पादुका को लेकर भी पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान हीरा जड़ित हार और चरण पादुको को लेकर लोग गोल-मोल जवाब दे रहे हैं।

जांच टीम में राम मंदिर के पुजारी से हार और चरण पादुका के बारे में पूछा, जिस पर पुजारी ने बताया कि हार और चरण पादुका भगवान को पहनाने के बाद टिन्नू यादव को वापस कर दिया था। उधर टिन्नू यादव ने बताया कि उसने हार और चरण पादुका आभूषण रखने वाले कृष्ण देव तिवारी उर्फ केडी तिवारी को दे दिया था। लेकिन केडी तिवारी कह रहे हैं कि हार और चरण पादुका उसे नहीं मिला। केडी तिवानी ने बताया है कि उसे न तो सोने की ईंट मिली ना ही कोई रसीद मिली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1