रांची लैंड करने के पूर्व ही हवा में चक्कर लगाने लगा GO INDIGO का विमान, यात्री परेशान

कोलकाता से रांची आने वाली गो-इण्डिगो विमान के यात्री मंगलवार को परेशान रहे। कई यात्रियों के तो होश ही उड़ गए थे।

मामला दोपहर का है जब साढ़े ग्यारह बजे गो-इण्डिगो विमान यात्रियों को कोलकाता से लेकर रांची आ रही थी। रांची लैंड करने से कुछ देर पूर्व ही विमान हवा में एक ही स्थान पर चक्कर लगाता रहा और यात्रियों को विमान में तकनीकी खराबी का कारण बताकर वापस कोलकाता लैंड कराया गया। विमान में लगभग डेढ़ सौ यात्रियों ने कोलकाता से रांची के लिए उड़ान भरी थी।

विमान में अचानक आयी तकनीकी खराबी से यात्री परेशान रहे और विमान के सह-कैप्टन और क्रू-मेंबर से उलझ गये। विमान में सवार यात्री के मुताबिक कई वृद्ध यात्रियों के होश उड़ गए थे। किसी तरह यात्रियों को समझा बुझाकर विमान कोलकाता वापस लैंड कराया गया और दूसरे विमान से साढ़े तीन घण्टे बाद यात्रियों को सुरक्षित रांची पहुंचाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1