uttar pradesh

यूपी को सीएम योगी आज देंगे 2452 करोड़ की सौगात, 255 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूपी को आज (शुक्रवार को) 2 हजार 452 करोड़ रुपये की सौगात देने वाले हैं। सीएम योगी, वेस्टर्न यूपी में 255 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी का कहना है कि विकास और लोक कल्याण के ये तोहफे वेस्टर्न उत्तर प्रदेश की प्रगति को नई रफ्तार देते हुए विकसित यूपी के संकल्प को और ज्यादा सशक्त करेंगे। पश्चिमी यूपी के विकास के नजरिए से इन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास को अहम माना जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स शामली, बिजनौर और गाजियाबाद की अलग-अलग विधानसभाओं को मिलेंगे।

वेस्टर्न यूपी को सीएम योगी देंगे तोहफे
अपने पश्चिमी यूपी के दौरे पर पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी भी दी। सीएम योगी ने पोस्ट किया, ‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश आज विकास, जनकल्याण और जनविश्वास की नई ऊर्जा से आलोकित होगा। जनपद शामली, बिजनौर और गाजियाबाद के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में 2,452 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 255 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।’

आंगनवाड़ी कर्मियों को भी दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र
सीएम योगी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, चेक, चाबियां, लैपटॉप, प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे और नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति-पत्र भी दिए जाएंगे। विकास और लोक-कल्याण की ये सौगातें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रगति को नई गति प्रदान करते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को और अधिक सशक्त करेंगी।’

लखनऊ में CM योगी ने की IT विभाग के कार्यों की समीक्षा
इससे पहले, बीते गुरुवार को CM योगी ने लखनऊ में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान, सीएम योगी ने यूपी को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों का नेशनल लेवल पर लीडर बनाने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

नोएडा में 75 एकड़ में विकसित होगा पार्क फॉर रोबोटिक्स
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा में 75 एकड़ एरिया में विकसित होने वाली ‘पार्क फॉर रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीपीयू क्लस्टर्स एंड एडवांस्ड टेक्निकल इनोवेशन प्रोजेक्ट, उत्तर प्रदेश को विश्वस्तरीय रोबोटिक्स एवं एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग का आधार देगा। इससे पहले, सीएम योगी ने बताया था कि यूपी 75 हजार एकड़ के भूमि बैंक के साथ देश-दुनिया के निवेशकों का स्वागत कर रहा है। यूपी ने 36 अलग-अलग सेक्टरों के लिए पॉलिसी बनाई हैं, जिससे निवेशकों को सही सेक्टर चुनने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1