यूपी-एमपी-बिहार और महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा,16 की मौत,अन्य घायल

लॉकडाउन की वजह से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर दूसरे प्रदेशों से अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। मजदूरों को घरों तक पहुंचाने के लिए सरकारें ट्रेन और बस चलाकर तमाम प्रयास भी कर रही हैं। लेकिन मजदूर फिर भी सैकड़ों किलोमीटर का सफर पैदल तय करके घर जाने को मजबूर हैं। ऐसे में मंगलवार देर रात देश के 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार और बुधवार को महाराष्ट्र में हुए सड़क हादसों में घर जा रहे 16 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए।

पहली घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है। यहां बुधवार देर रात को एक बड़ी दर्दनाक खबर आई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। जिनमें भी कुछ की हालत गंभीर है। पैदल घर जा रहे मजदूरों को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया है।

देर रात पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे मजदूर जब सिटी कोतवाली इलाके में पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। जिसमें 6 की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। ये सभी बिहार के मूल निवासी थे और पंजाब से पैदल ही वापस अपने घर लौट रहे थे।


जानकारी के अनुसार पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे बिहार के 6 Lobourers को बुधवार देर रात मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर घलौली चेकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया। जिससे 6 Lobourers की मौके पर ही मौत हो गई और उनके साथी घायल हो गए।

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और घायल Lobourers को जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार मृतक Lobourers बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं, जो पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे थे।


वहीं दूसरा हादसा मध्य प्रदेश के गुना में हुआ। यहां सड़क हादसे में 8 Lobourers की मौत हो गई है। गुना में एक कंटेनर और यात्री बस की टक्कर हो गई है। जिसमें 8 Lobourers की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। घायल Lobourers को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गुना के कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात ये दुखद घटना हुई। जानकारी के अनुसार लगभग 65 Lobourers कंटेनर में सवार होकर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इस दौरान गुना बाईपास पर सामने से आ रही यात्री बस और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर का ड्राइवर फरार हो गया है।

इस दर्दनाक एक्सीडेंट की खबर सुनते ही गुना प्रशासन में हड़कंप मच गय। हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन मरने वाले सभी Lobourer यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कैंट थाने की पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

तीसरा हादसा बिहार में हुआ है। यहां एक्सीडेंट में दो Lobourers की मौत हो गई है। दरअसल समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौक के पास बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें 2 Lobourers की मौत हो गई, जबकि 5 से अधिक घायल हो गए हैं। यह सभी मजदूर Muzaffarnagar से कटिहार की ओर जा रहे थे। ये लोग मुंबई से अपने घरों को लौट रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1