Bigg Boss 20

‘बिग बॉस 20’ में माही विज का फूटा गुस्सा! मेकर्स पर लगाया गलत नरेटिव दिखाने का आरोप, रोते हुए बोलीं- अब नहीं करूंगी शो

टीवी का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में अब एक नया विवाद देखने को मिल रहा है। इस बार टीवी अभिनेत्री माही विज भावुक होती नजर आईं। शो के नए प्रोमो में माही विज फूट-फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने शो के मेकर्स पर उनकी गलत छवि दिखाने का आरोप लगाते हुए शो छोड़ने तक की बात कह दी है।

दरअसल, बिग बॉस के घर में इन दिनों फैमिली मैसेज टास्क चल रहा है। इस टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार वालों के ऑडियो संदेश सुनने का मौका दिया जा रहा है। इसी बीच लव गिल की मां का एक संदेश घर में सुनाया गया। इस संदेश में उन्होंने माही विज की एक पुरानी टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की।

इसके बाद माही और लव के बीच बातचीत हुई। लव ने अपनी मां के संदेश का मतलब समझाया, लेकिन माही ने उस टिप्पणी को लेकर अपनी सफाई दी। इस पूरे मामले से माही काफी परेशान हो गईं।

बाद में माही विज अरिश्फा खान और उदिति सिंह के सामने अपनी भावनाएं जाहिर करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि शो में सिर्फ उनकी बातें दिखाई जा रही हैं, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट भी एक-दूसरे के बारे में बातें करते हैं।

माही ने मेकर्स से नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह शो में आगे नहीं रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पैसों की जरूरत नहीं है और वह अपनी छवि खराब नहीं करवाना चाहतीं। माही ने यह भी चिंता जताई कि घर के बाहर उनका परिवार भी शो देख रहा है और इस तरह की चीजों से उन्हें परेशानी हो सकती है।

अब सवाल यह है कि क्या माही विज सच में बिग बॉस का घर छोड़ देंगी या फिर शो में आगे भी उनका सफर जारी रहेगा? इसका जवाब आने वाले एपिसोड में मिलेगा।Television News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1