अमेरिकी फेस्टिवल में गोलियों की तड़तड़ाहट, कई लोग घायल; हमलावरों की तलाश में पुलिस

अमेरिका के टोलेडो शहर में एक फेस्टिवल के पास हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ का था आयोजन
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर अमेरिका के ओहायो राज्य के टोलेडो शहर में आयोजित एक कम्युनिटी स्ट्रीट फेस्टिवल के नजदीक गोलीबारी की घटना हुई। अधिकारियों को शाम करीब 5:30 बजे ‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ के पास एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घायलों को ले जाया गया अस्पताल
पुलिस के बयान के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंचने पर कई लोग गोली लगने से घायल अवस्था में मिले। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक घायलों की संख्या और उनकी हालत को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है और घटना के कारणों व परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है।

फेस्टिवल में लाइव म्यूजिक और खाने-पीने के स्टॉल
गौरतलब है कि ‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ टोलेडो के ऐतिहासिक क्षेत्र में आयोजित होने वाला दो दिवसीय वार्षिक उत्सव है। इस कार्यक्रम में लाइव संगीत, विभिन्न खाद्य स्टॉल, ऐतिहासिक घरों के भ्रमण और खरीदारी जैसी कई आकर्षक गतिविधियां शामिल रहती हैं।

आखिर कोन थे ये हमलावर?
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फेस्टिवल में गोलीबारी को किसने अंजाम दिया। पुलिस संदिग्ध हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है। घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं, जबकि जांच टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

अमेरिका में गोलीबारी को लेकर फिर खड़े हो रहे सवाल
इस गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिका में सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। देश में लगातार सामने आ रही फायरिंग की घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस हमले में भी कई लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर है। इससे पहले भी हाल के वर्षों में कई हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों के दौरान गोलीबारी की घटनाएं चर्चा में रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1