Upendra Kushwaha

अब ‘दीपक प्रकाश’ नहीं रहेंगे मंत्री, शपथ के 6 महीने बाद ही छोड़ना होगा मंत्री पद, जानें वजह

बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। एनडीए में उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश इस चुनाव के लिए नामांकन नहीं भरेंगें। सूत्रों के अनुसार ये खबर सामने आई है। साथ ही ये भी खबर आई है कि वह दीपक प्रकाश अब बिहार सरकार में मंत्री नहीं रहेंगे।

बीजेपी के विलय प्रस्ताव को कुशवाहा ने किया साफ इंकार
नई सरकार के शपथ के 6 महीने बाद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री पद छोड़ना होगा। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा को बीजेपी की तरफ से विलय का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन इस प्रस्ताव को मानने से उपेंद्र कुशवाहा ने इंकार कर दिया है।

एनडीए में थे, एनडीए में है, एनडीए में रहेंगे- उपेंद्र कुशवाह
उपवेंद्र कुशवा ने कहा, ‘राष्ट्रीय लोक मोर्चा का अस्तित्व किसी एक पद को लेकर समाप्त हो जाए दुनिया की कोई ताकत यह काम नहीं कर सकती है। पूरी मजबूती के साथ हम लोग एनडीए में थे, एनडीए में है, एनडीए में रहेंगे। कुछ लोग समझते हैं उपेंद्र कुशवाहा पुत्र मुंह में चले गए, अरे भैया उपेंद्र कुशवाहा पार्टी नहीं परिवार चलाता है।’

पुत्र मोह से बड़ी उनके लिए पार्टी- उपेंद्र कुशवाहा
बीजेपी को उम्मीद थी कि पार्टी के नेतृत्व वाली नई सरकार में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के राजनीतिक भविष्य को देखते हुए मान जाएंगे लेकिन उपेंद्र इसके लिए तैयार नहीं हुए। रविवार को उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को इस बात का संकेत भी दिया था कि पुत्र मोह से बड़ी उनके लिए पार्टी है।

बने रहेंगे एनडीए में- उपेंद्र कुशवाहा
ऑफ दी रिकॉर्ड फोन पर हुई बातचीत पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह NDA में बने रहेंगे। बेटे दीपक प्रकाश भी 6 महीना पूरे होने तक मंत्री बने रहेंगे। मालूम हो कि दीपक प्रकाश को मई में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले बिहार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। नियमों के अनुसार, उन्हें बिहार विधानमंडल के किसी एक सदन का सदस्य बनना होगा। तभी मंत्री पद रह सकता है।

पार्टी की राज्य इकाई और राष्ट्रीय इकाई का चुनाव का ऐलान
पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी की राज्य इकाई और राष्ट्रीय इकाई के अध्यक्ष पद के चुनाव 7 जून और 13 जून को किए जाने की घोषणा की थी। कुशवाहा ने कहा था कि राष्ट्रीय इकाई के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 13 जून को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में राष्ट्रीय परिषद की बैठक और पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1