अखिलेश यादव का बड़ा बयान, किसी भी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन

2019 लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी क अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि अब समाजवादी पार्टी अन्य किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं में सहमति बनाने के बाद सभी राजनैतिक पार्टियों के गठबंधन से इंकार कर दिया है।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ताओं व नेताओं के साथ अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय पर एक बैठक की। उन्होंने बैठक से पहले अपने ही बयान को दोहराते हुए कहा है कि वे किसी भी गठबंधन से बचेंगे। पिछले गठबंधनों से उनकी पार्टी के प्रत्याशियों को नुकसान हुआ है। इसी कारण से नये गठबंधन को वह ना कर रहें है। जबकि गठबंधन धर्म निभाने में सपा पीछे नहीं रही है। अखिलेश यादव के बयान का स्वागत करते हुए पार्टी के मीडिया कार्डिनेटर आशीष ने कहा कि अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरुप बयान दिये हैं। बसपा या कांग्रेस से गठबंधन ना करने की बात करके वे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान कर रहे हैं।

शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन के प्रश्न पर आशीष ने कहा कि गठबंधन ना करने का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपना फैसला नहीं है, पूरी पार्टी की इच्छा है। गठबंधन नहीं होगा तो फिर किसी भी दल से नहीं होना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1