ये रेशमी जुल्फे…सर्दियों में कैसे रखें ख्याल

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के साथ-साथ बालों के भी देखभाल करना जरूरी होता है। कई बार लोग बहुत गलतियां कर जाते हैं, खासतौर पर सर्दियों में।

गर्म पानी से नहाना – सर्दियों में गर्म पानी से नहाना सभी को अच्‍छा लगता है लेकिन क्या आप नहीं जानते हैं इससे आपके बाल खराब हो जाते हैं, आपको पता भी नही चलता है। गर्म पानी में बाल धोने से बालों से सारे प्राकृतिक तेल और पोषक तत्व निकल जाते हैं। शैंपू और कंडीशनर लगाने के बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो सकते हैं।

ब्रैड ब्रशिंग टेक्नीक – अक्सर बालों को ब्रश करते समय जोर बहुत जोर लगाते हैं ताकि बाल जल्दी समझ जाएं। लेकिन क्या आप जानते हैं इससे बाल ज्यादा टूटते हैं और कमजोर पड़ते हैं। बालों की कंघी करते समय आपको धीरे-धीरे बालों को संवारना चाहिए।

तौलिए का इस्तेमाल – आमतौर पर आप शरीर पोंछने वाले तौलिए से ही बालों को पोंछ लेते हैं। जो कि आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। बालों का तौलिया सॉफ्ट और वजन में हल्का होना चाहिए। इससे बाल कम टूटेंगे और कमजोर भी नहीं होंगे। भारी तौलिए से बाल अधिक टूटते व गिरते है।

गलत तरीके से सोने पर – कई बार जब आप सोकर उठते हैं तो आपके तकिए पर बाल होते हैं। क्या आप जानते हैं आपको कॉटन के कपड़े वाले पिलो कवर का इस्तेमाल करना चाहिए। इतना ही नहीं। बालों को सोते समय बांधकर नहीं सोना होना चाहिए, इससे भी बाल बहुत टूटते व खराब हो जाते है। इन सब बातों का खास कर ध्यन रखना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1