यूपी शिया सेंट्रल सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने आज बाबरी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्षकारों पर हमला बोला है। वसीम रिजवी ने कहा कि बाबरी मस्जिद के पक्षकारों को पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से फंडिंग होती है। इतना ही नहीं रिजवी ने ये भी कहा कि इसी फंडिंग से अयोध्या केस में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन को पैसे दिए गए हैं। इसलिए वह कोर्ट में वही बोलेंगे जो उनसे कहा जाएगा।
वसीम रिजवी ने कहा कि भगवान श्री राम के अस्तित्व पर आज वही लोग सवाल खड़े कर रहे हैं, जिनके खुद के पूर्वज राक्षस थे। उन्होंने कहा कि जिन राक्षसों का वध श्रीराम ने किया था उनकी ही औलादें आज भगवान श्रीराम को नकार रही हैं। रिजवी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनी इमारत कभी भी एक जायज मस्जिद नहीं थी, वो इमारत मुगलों का एक गुनाह थी।