दो दिवसीय दौरे पर भारत आए अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और अपने प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। Donald Trump सोमवार को करीब पौने 12 बजे अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। इस मौके पर PM नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

भारत यात्रा को लेकर दोनों देश बहुत उत्साहित हैं। Trump की लगभग 36 घंटे की यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करेगी। Trump का ये दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों विशेषकर रक्षा और रणनीतिक सहयोग में और मजबूती आने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी Donald Trump की भारत यात्रा का कार्यक्रम इस कुछ प्रकार है।


24 फरवरी

सुबह 11.40 बजे – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump सोमवार सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे

दोपहर 12.15 बजे- Trump दोपहर 12.15 बजे साबरमती आश्रम पहुंचेंगे।

दोपहर 01.05 बजे- अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते Trump
कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए मीडिया से सुबह 7 बजे तक एंट्री करने की अपील की गई है।

दोपहर 03.30 बजे- डोनाल्ड Trump आगरा के लिए रवाना होंगे।

शाम 04.45 बजे- अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे।

शाम 05.15 बजे- डोनाल्ड Trump अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखने जाएंगे।

शाम 06.45 बजे- आगरा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शाम 07.30 बजे- दिल्ली के पालम एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे।

25 फरवरी

सुबह 10 बजे- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन जाएंगे। यहां भव्य समोराह का आयोजन होना है।

सुबह 10.30 बजे- राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

सुबह 11 बजे- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे. यहां उनकी मुलाकात PM नरेंद्र से होगी। दोनों दिग्गज यहीं लंच भी साथ करेंगे।

दोपहर 12.40 बजे- समझौतों के करार के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके बाद Trump CEO राउंड टेबल के लिए रुजवेल्ट हाउस यानी अमेरिकी दूतावास आएंगे।

शाम 7.30 बजे- Trump शाम शाम 7.30 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे।

रात 10 बजे- वाया जर्मनी अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1