Trump के दौरे से पहले सेंसेक्स में भारी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते वैश्विक घटनाक्रमों और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के साथ-साथ निवेशकों की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापारिक करारों पर भी है। वहीं, बाजार को इस सप्ताह जारी होने वाले GDP के आंकड़ों का भी इंतजार है। लेकिन हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। BSE का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 133 अंक की गिरावट के साथ 41,037 पर खुला। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 68 अंक की गिरावट के साथ 12,012.55 पर खुला।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 472.18 अंकों यानी 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,697.94 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी सूचकांक 145.80 अंकों यानी 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,935.05 पर पहुंच गया। कोरोना वायरस का प्रकोप चीन से बाहर फैलने की खबरों के बीच ग्लोबल मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का पहला दो दिवसीय भारत दौरा आज को शुरू हो रहा है। Trump और उनकी पत्नी व अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया Trump का भारत दौरा सोमवार को अहमदाबाद से शुरू होगा और वे आगरा में ताजमहल का दीदार करने के बाद दिल्ली पहुंचेंगे। Trump के इस दौरे के दौरान भारत और अमेरिका के बीच बड़े व्यापारिक सौदे की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1