आज है राष्ट्रपति कोविंद का जन्मदिन, PM मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया कि भारत को उनकी अंतरदृष्टि और नीतिगत मामलों के बारे में समझ से काफी लाभ हुआ है। गरीबों और पिछड़ों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को देखा जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं। भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। शाह ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

रामनाथ कोविंद का जन्म एक अक्टूबर,1945 को परुंख गांव यूपी में हुआ था। उन्होंने 2015 से 2017 तक बिहार के राज्यपाल के रूप में काम किया और 1994 से 2006 तक संसद के सदस्य रहे। राष्ट्रपति कोविंद राजनीति में आने से पहले 16 साल तक वकील रहे।

उन्होंने 1993 तक दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की। लाइम लाइट से दूर सादगी भरा जीवन गुजारने वाले राम नाथ कोविंद गरीबों-दलितों का जीवन स्तर सुधारने की कोशिश में रहते हैं। कोविंद एक सामान्य से परिवार में पैदा हुए।

उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता। इसका जिक्र उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हुए भी किया था। इस वक्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास S-600 मर्सिडीज बेंज गार्ड रेंज की कार है। इस कार को सिर्फ अलग-अलग देशों के राष्ट्र प्रमुख या कुछ विशेष सुरक्षा प्राप्त लोगों को भी दिया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1