पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा, रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन, 98 लोग थे सवार

पाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। लाहौर से कराची जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, विमान कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में गिरा। विमान गिरने से कई मकानों में आग लग गई। ये हादसा कराची में लैंडिंग से ठीक पहले हुआ है. बताया जा रहा है विमान में 98 यात्री सवार थे।

PIA के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने दुर्घटना की पुष्टि की। फ्लाइट A-320, 98 यात्रियों को लेकर जा रही थी। विमान लाहौर से कराची जा रहा था और मालिर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटनास्थल से धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं। एंबुलेंस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, विमान के उतरने से एक मिनट पहले उसका संपर्क टूट गया था।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में 98 यात्री सवार थे। इनमें से 85 इकॉनोमी और 6 बिजनेस क्लास में सफर कर रहे थे। पाकिस्तानी सेना क्विक रिएक्शन फोर्स और पाकिस्तान रेंजर्स के जवान दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वे राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। पाकिस्तान के स्वास्थ्य और जनसंख्या कल्याण मंत्री ने विमान दुर्घटना के कारण कराची के सभी बड़े अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है।

बताया जा रहा कि विमान ज्यादा पुराना भी नहीं था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, कुछ लोगों के मारे जाने की भी खबर है। विमान के टकराते ही घरों में आग लग गई। धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी. गली में इतना धुआं भर गया कि कुछ भी देखना मुश्किल हो गया। कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1