निर्भया गैंगरेप के दोषी विनय ने बनाई पेंटिंग, डायरी लिखी और शीर्षक रखा ‘दरिंदा’

निर्भया के दोषियों के वकील की ओर से मांगे दस्तावेजों को जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध करा दिया गया है। दोषियों की तरफ से पेश वकील ने कहा कुछ दस्तावेज कल रात 10.30 बजे दिए गए है। लेकिन दोषी विनय की केस डायरी अभी तक नहीं दी गयी है। वकील ने कहा कि केस डायरी 160 पेज की है वो नहीं मिली है। इसके साथ ही उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं दी गयी है और विनय दिल्ली लोक नायक अस्पताल में 10 दिन था वो भी दस्तावेज नहीं मिला है। दोषियों के वकील ने कोर्ट में बताया, ‘विनय से मैं जल्द ही मिला था लेकिन उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जेल प्रशासन उसका ध्यान रख रहा है लेकिन बावजूद इसके उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वकील ने कहा कि जेल नंबर 14 मंडोली में पवन का सिर फोड़ दिया गया था। सितंबर 2013 में यह घटना हुई थी उसकी भी रिपोर्ट नहीं दी गयी। उस समय पवन को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वकील ने आरोप लगाया कि विनय को जेल के अंदर स्लो प्वाइजन दिया गया है। उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। विनय की हालत ठीक नहीं है। कहा ये भी जा रहा है कि वे 7 दिन से हड़ताल पर हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद चीजें साफ हो जाएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1