पूरे देश को आज प्याज रूला रहा है। हर रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। अब इसे लेकर सियासत का पारा भी चढ़ने लगा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। विपक्ष एनडीए पर लगातार हमलावर बना हुआ है। अब इसे लेकर RJD सुप्रीमो लालू यादव ने अपने ठेठ अंदाज में तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और CM नीतीश कुमार को निशाना बनाया है।
रांची के RIMS में इलाज करा रहे लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को प्याज के बढ़ते दाम को लेकर तीखी पर्तिकिर्या दी है। उन्होंने भोजपुरी में ट्वीट किया है। RJD सुप्रीमो लालू यादव ने ट्वीट में साफ लिखा है- ‘मोदी-पासवान-नीतीश राज में फिर.. पिअजवा अनार हो गईल बा…’ अपने कम शब्दों में ही उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार को निशाने पर एक साथ ले लिया। कुछ पॉश एरिया में प्याज ने शतक भी लगा दिया है।