दावा है कि भारत में वायरस के ‘जीनोम स्ट्रक्चर’ में हुआ म्यूटेशन

लॉकडाउन और CORONAVIRUS के संक्रमित मरीजों की संख्या के बीच आपको यह खबर निश्चित रूप से राहत देगी। चीन, इटली, स्पेन, ईरान के बाद अमेरिका में CORONAVIRUS का कहर देखा जा रहा है। हमारे देश में सरकार ने कमर कस ली है और ‘धरती के भगवान’ भी जी जान से अपना कर्तव्य निभाने में लगे हैं। इस माहौल में एक बढ़िया खबर आई है। भारत में कोरोना वायरस में एक छोटा लेकिन, महत्वपूर्ण म्यूटेशन रिपोर्ट किया गया है। इसके कारण CORONAVIRUS कुछ कमजोर हो गया है।

वर्ष 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित और एशियाई गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट सोसायटी के अध्यक्ष रहे डॉ. डी. नागेश्वर राव ने किया दावा। डॉ. राव ने बताया कि भारत में कोरोना के जीनोम स्ट्रक्चर में म्यूटेशन हुआ है। यह म्यूटेशन इस वायरस के एस-प्रोटीन की चिपकने की क्षमता को कम करता है। इसका अर्थ है कि अब कोरोना के स्पाइक उस कदर शक्तिशाली नहीं रह गए हैं, जैसे चीन में थे।

इस समय CORONAVIRUS का सबसे घातक असर इटली में दिख रहा है। जहां मृतकों की संख्या 11 हजार का आंकड़ा छूने को बेताब है। इटली में CORONAVIRUS के जैनेटिक मटैरियल में 3 म्यूटेशन हुए। तीनों म्यूटेशन खतरनाक थे और उन्होंने CORONAVIRUS को ज्यादा घातक बना दिया।

क्या होता है म्यूटेशन : स्थान, वातावरण या अन्य किसी कारण से यदि किसी सेल (वायरस, बैक्टीरिया से लेकर इंसान तक) के DNA और RNA में कोई भी बदलाव होता है, तो वह म्यूटेशन होता है। म्यूटेशन ने जीवों के विकास क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। CORONAVIRUS में 29,903 न्यूक्लियस बेस हैं, जिनका क्रमानुसार चीन के मुकाबले भारत और इटली में बदल गया।

वैसे तो तमाम शोध साबित कर चुके हैं कि आपके स्मार्ट मोबाइल फोन की स्क्रीन टॉयलेट सीट से भी गंदी होती है। यह अंतर 10 गुना तक होता है यानी कि टॉयलेट सीट के मुकाबले 10 गुना बैक्टीरिया आपके मोबाइल पर हो सकते हैं। डॉ. राव बताते हैं कि मोबाइल पर कोरोना वायरस 72 घंटे तक जिंदा रह सकता है। ऐसे में किसी अन्य का मोबाइल फोन इस्तेमाल न करें। यदि किसी का फोन इस्तेमाल करते हैं तो उसे स्पीकर मोड में करें और उसे अपने कान, गाल से टच न करें। फोन कॉल के बाद अपने हाथों को साबून या हैंड सैनेटाइजर से साफ कर लें।

जैसे ही चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में रहस्यमय बुखार फैलने की खबर फैली WHO ने शोध में अग्रणी देशों से मदद मांगी। चीन में तो कोरोना वायरस पर शोध शुरू हुआ ही, साथ ही अमेरिका और भारत में भी कोरोना पर शोध शुरू हुआ। हैदराबाद स्थित जैविक शोध संस्थान भी सक्रिय हुआ। इटली में जब कोरोना फैला तो इटली ने भी इस पर शोध किया। भारत के साथ अमेरिका, चीन और इटली, चार ही देश हैं जहां कोरोना पर पुख्ता जांच की गई है।

सोशल मीडिया पर काफी पहले से यह दावा किया जा रहा था कि गर्मी से CORONAVIRUS खत्म हो जाएगा। इस बारे में डॉ. राव ने बताया कि अमेरिका स्थित मैसाचुएस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में इसकी प्रारंभिक पुख्ता जांच हुई है। 32 डिग्री सेल्सियस तक यह आराम से सक्रिय रहता है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि इससे ज्यादा तापमान कोरोना के लिए घातक हो सकता है। हमें मई का इंतजार करना चाहिए, जब पूरे देश का औसत तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। तब तक सावधानी रखें।

समाज में एक डर का माहौल बन गया है। आप 60-65 वर्ष से ऊपर के हैं तो मानो CORONAVIRUS आपको संक्रमित कर ही लेगी और नतीजा बहुत खराब हो सकता है। यदि आप फिट हैं तो CORONAVIRUS से डरने की जरूरत नहीं है। डायबिटीज, कैंसर, हाईपरटेंशन जैसी घातक बीमारियों के मरीज अपना खास ख्याल रखें, बाकी सभी स्वस्थ जीवन पद्धति को अपनाएं। लॉकडाउन के दौरान लोग शारीरिक दूरी रखें। कम से कम एक मीटर की दूरी बनाएं रखें। मगर यह दूरी सामाजिक न हो। आपस में बात करें, किताबें पढ़ें, संगीत का मजा लें और एक-दूसरे के अनुभव शेयर करें। अकेले न रहें और खुश रहने की कोशिश करें। वह मानते हैं कि लॉकडाउन के बाद मानसिक तनाव के रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

इटली में खान- पान की आदतों की वजह से ज्यादा मौतें हुईं। इटली में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है और शराब आम जनजीवन का हिस्सा है। भारत में ऐसा नहीं है। इटली में कोरोना वायरस के कारण मृत्युदर 10 फीसद है, जबकि भारत और अमेरिका में लगभग दो फीसद। ऐसे में हमारे यहां इसका प्रभाव कम घातक दिख रहा है।

हम वैक्सीन बनाने की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। विदेश की बात मैं नहीं करता लेकिन, भारत में ही हम 16 माह में वैक्सीन तैयार कर लेंगे। इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1