कोरोना संक्रमण की संख्या 6.25 लाख के पार, 24 घंटे में 21 हजार नए मामलों की पुष्टी

देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन 20 हजार के पार नए मामलों की पुष्टी हो रही है। कुल मरीजों की संख्या 6 लाख 25 हजार के आंकड़े को क्रॉस कर गई है। वहीं मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 18 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं। बता दें देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 21 हजार नए मामले सामने आए हैं। बीते शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 6 लाख 25 हजार 544 हो गई है, जिसमें 18 हजार 213 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 20,033 कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या करीब 3 लाख 80 हजार हो चुके हैं। इसी के साथ कोरोना वायरस रोगियों के सही होने की दर 60.73 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 20 हजार 903 मामले सामने आए हैं और 379 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में 2,27,439 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 2 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या 92 लाख 97 हजार 749 है, जिसमें से 2 लाख 41 हजार 576 सैंपल का टेस्ट बीते शुक्रवार को किया गया।

आपको बता दें कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक 18,213 मरीजों की मौत के मामलों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 8,178 लोगों की जान गई है। इसके बाद दिल्ली में 2,864, गुजरात में 1,886, तमिलनाडु में 1,321, उत्तर प्रदेश में 735, पश्चिम बंगाल में 699, मध्य प्रदेश में 589, राजस्थान में 430 और तेलंगाना में 275 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही कर्नाटक में कोविड-19 से 272, हरियाणा में 251, आंध्र प्रदेश में 198, पंजाब में 152, जम्मू कश्मीर में 115, बिहार में 77, उत्तराखंड में 42, ओडिशा में 27 और केरल में 25 लोगों की मौत संक्रमण से हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना महामारी से झारखंड में 15, छत्तीसगढ़ में 14, असम और पुडुचेरी में 12-12 , हिमाचल प्रदेश में 10, चंडीगढ़ में छह, गोवा में चार और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

कोरोना महामारी को लेकर स्वस्थ्य मंत्रालय की ओर से बीते शुक्रवार को कहा गया कि, ‘‘कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए सरकार के सभी स्तरों पर समन्वित प्रयासों के अच्छे परिणाम आ रहे हैं और सही होने वाले लोगों की संख्या तथा उपचाराधीन मरीजों के मामलों के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है।’’



Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1