अस्पतालों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, मरीजों को नहीं करना होगा बेड के लिए इंतजार

दिल्ली सरकार के 19 अस्पतालों के विस्तार की योजना है। इसके अलावा तीन अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इस तरह आने वाले समय में 22 अस्पतालों में कुल 11 हजार 423 बेड बढ़ाए जाएंगे। इससे दिल्ली सरकार के अस्पतालों में दोगुने बेड उपलब्ध होंगे। हालांकि तीन साल में अस्पतालों में करीब 403 बेड बढ़ पाए हैं।

विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने सवाल पूछा था कि सरकार ने अस्पतालों में कितने बेड बढ़ाने का लक्ष्य रखा था। अस्पतालों में कितने बेड हैं और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कितने बेड बढ़े हैं। इसके जवाब में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में बेड क्षमता 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार किया जाएगा।वर्ष 2014-15 में अस्पतालों में 10 हजार 590 बेड स्वीकृत थे। वहीं वर्ष 2017-18 में 11 हजार 353 बेड स्वीकृत थे। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में कुल 440 वेंटिलेटर हैं, इनमें से 396 कार्यरत हैं।

दिल्ली सरकार के सिर्फ लोकनायक अस्पताल में एमआरआइ मशीन है। दिल्ली सरकार ने निजी जांच लैबों में मरीजों को निशुल्क जांच उपलब्ध कराती है। वहीं सरकार ने बताया कि लोकनायक, जीटीबी सहित 19 अस्पतालों का विस्तार किया जाएगा।

द्वारका, बुराड़ी व अंबेडकर नगर इन तीन जगहों पर नए अस्पताल का निर्माण हो रहा है। इनमें से दो अस्पताल नवंबर में बनकर तैयार होंगे। इनका कार्य क्रमश: 98 फीसद व 92 फीसद पूरा हो चुका है। द्वारका में 1241 बेड का अस्पताल अगले साल मार्च में बनकर तैयार होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1