पीजिए टोमेटो सूप रखिए बीमारियों को दूर

ठंड का समय आते ही टोमेटो सूप की डिमांड बढ़ जाती है। टोमेटो सूप पीना लोगों को काफी पसंद भी आता है। यह लगभग हर भारतीय रसोई में पाया जाता है। टोमेटो सूप ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह स्वस्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। टोमेटो सूप कई पोषक तत्वों से भरा होता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। टोमेटो सूप में विटामिन ई, ए, सी, के और अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

वजन घटाने वाले आहार की बात की जाए तो टमाटर का सूप लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पानी और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। टमाटर का सूप शरीर से कैलोरी और वसा के जमाव को जलाने में मदद करता है। डायबिटीज में मदद करता है।

टोमेटो सूप में सेलेनियम होता है जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है और एनीमिया को रोकने में मदद करता है। टोमेटो सूप बहुत ही कम समय में तैयार हो जाता है।

टोमेटो सूप में लाइकोपीन और कैरोटीनॉयड होता है जो पुरुषों और महिलाओं दोनों में कैंसर की संभावना को रोकने में मदद कर सकता है। इसमें उच्च स्तर के एंटीऑक्सिडेंट, ऑक्सीडेटिव तनाव और पुरानी सूजन को कम करते हैं।

इसमें क्रोमियम, एक खनिज होता है जो ब्लड शुगर के रेगुलेशन में मदद करता है।

टमाटर के सूप में मौजूद विटामिन सी दिल को मजबूत बनाता है और धमनियों के अवरुद्ध होने और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाता है। यह रक्त वाहिकाओं में वसा के जमाव को कम करता है, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1