करी पत्ता कई बीमारियों से बचाता है

भारतीय रसोई में स्वाद के साथ औषधि का भी खजाना होता है। भारतीय भोजन में प्रतिदिन डाले जाने वाले कई मसाले दरअसल एक प्रकार से औषधि ही होते हैं जो खाने का जायका बढ़ाने के साथ साथ कई बीमारियों से भी बचाते हैं। इनमें से एक है करी पत्ता। हरे रंग की दिखने वाली इन छोटी पत्तियों में बड़ी बड़ी बीमारियों को दूर भागने की शक्ति होती है। भोजन में करी पत्ता का रोज इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने में मददगार है। करी पत्ता दिल और लीवर की कई बीमारियों से बचाता है। वजन को कम करने में भी इसकी बड़ी भूमिका है। आइए जानते हैं करी पत्ते के क्या- क्या है फायदे।

करी पत्ता को कढ़ी पत्ता, मीठी नीम के नाम से भी जाना जाता है। इसका पत्ता पौषक तत्व के साथ कई प्रकार के औषधीय गुणों से भरा हुआ होता है जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

इसके गुणकारी पत्ते डायबिटीज को भी नियंत्रित करते है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक पाया जाता है जो शुगर की मात्रा को कम रखता है। करी पत्ते में टैनिन और कारबाजोले नाम का तत्व भी पाया जाता है जो लीवर की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके पत्ते डायरिया से भी बचाते हैं। करी पत्ता दिल की बीमारी को भी कम करने की क्षमता रखता है।

करी पत्ता वजन को कम करने में भी मदद करता है। इसमें पाए जाने वाला डाई क्लोरोमेथेन,एथिल एसीटेट जैसे तत्व हैं जो शरीर में पहुंचने के बाद कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और वजन को घटाता है। जिन लोगों में खून की कमी होती है उन्हें इसके पत्तों का नियमित सेवन करना चाहिए। एनीमिया में भी इसके पत्ते लाभ प्रदान करते हैं।

करी पत्ता में आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस के अलावा विटामिन बी 2, बी 6 और बी 12 भी पाया जाता है।

त्वचा के लिए भी करी पत्ता गुणकारी माना गया है। इसका तेल त्वचा के कई रोगों को कम करने के काम आता है। इसे खाने से बाल काले और मजबूत होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1