अमिताभ बच्चन घर पर बजाएंगे ताली, घंटी और शंख, डॉक्टर्स को बताया भगवान

फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन जनता कर्फ्यू के अवसर पर घर पर ताली, घंटी और शंख बजाएंगे। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह रविवार को जनता कर्फ्यू में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे ऐसे लोगों को सम्मान देंगे जो स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

अमिताभ ने ट्वीट किया, ‘कल सारा देश जनता कर्फ्यू में रहेगा, मैं इसे मान्यता दूंगा और 22 मार्च को शाम 5 बजे अपने खिड़की, दरके, बालकनी और छत पर खड़े होकर ताली, घंटी और शंख बजाकर उन सबका सम्मान करूंगा जो निस्वार्थ कठिन परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण सेवाओं को पूरा करने में कार्यरत हैं।’

इससे पहले अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा था, ‘रात बेचैन थी। नींद नहीं आई और बेचैन था। सुरक्षित रखने के लिए आइसोलेशन.. चारों ओर की सुरक्षा और एहतियात के लिए आइसोलेशन के बारे में सोचकर व्याकुलता ने कब्जा कर लिया.. लेकिन बेचैन हूं, उनके लिए बेचैन हूं..’ शुक्रवार शाम राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने रविवार 22 मार्च को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जनता कर्फ्यू की घोषणा की हैं।
इस बीच कई कलाकारों ने भी लोगों से Coronavirus से बचने की अपील की हैं। इसके लिए वह कई अंदाज में लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं। इस बीच फिल्म सिंगर कनिका कपूर को कोरोना हो गया है। वह कई पार्टियों में भी गई थीं। इसके चलते कई अन्य लोगों में इसका संक्रमण फैलने की गुंजाइश हैं। कोरोना वायरस अभी लाइलाज है और सावधानी में ही सुरक्षा हैं।

इसके बचने के लिए लोगों को अन्य लोगों से दूर रहना चाहिए। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तुरंत फ़ैलता है। कनिका कपूर की पार्टी में वसुंधरा राजे और उनके बेटे भी थे। इसके चलते उन लोगों ने भी अपने आपको सबसे अलग कर लिया हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1