आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 7 जुलाई 2020

आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 7 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (07July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 7 July 2020 , Aries Horoscope 7 July 2020

आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इसे आप बहुत गंभीरता से लेंगे। आसपास के लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। मकान या काम करने की जगह में बदलाव का भी मन बन सकता है। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना जरूरी है। कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। उनके साथ अच्छी बातचीत होने के योग हैं। परिवार और संतान को आपसे बहुत अपेक्षाएं रहेंगी। ज्यादातर समय मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में बीत सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी से आपको बहुत हद तक मदद मिल सकती है।रोजमर्रा के कामों में कुछ ज्यादा ही संघर्ष करना पड़ सकता है। बड़ा जोखिम उठाने के लिहाज से समय ठीक नहीं है। आपको कुछ नया नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें, पैसा निवेश करने में सावधान रहें।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 7 July 2020 , Taurus Horoscope 7 July 2020

आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे और प्रभावशाली स्थिति की ओर बढ़ेंगे। आपकी कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। आप सामाजिक समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगे।व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। प्रेम में तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है।हेल्थ से कष्ट संभव है। उड़द का दान करें।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 7 July 2020 , Gemini Horoscope 7 July 2020

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका पूरा दिन भाग-दौड़ में बीतेगा। कोई जरूरी काम बनते-बनते रूक सकता है। आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि बड़ों की सलाह लेकर ही शुरुआत करें, इससे काम सही से पूरा होगा। महिलाएं किसी वाहन से शॉपिंग के लिये जा रही हैं तो पार्किंग करते समय रसीद अपने पर्स में संभालकर रख लें, वरना आप कहीं रखकर भूल सकती हैं। दाम्पत्य संबंध आज पहले से बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं, आपके सभी काम पूरे होंगे।आज दूसरों की बातों पर पूर्ण विश्वास न करें अपनी सोच को भी महत्व दीजिए। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको उचित मार्ग दिखाने में सक्षम होगी।

कर्क राशि – Kark Rashi 7 July 2020 , Cancer Horoscope 7 July 2020

परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से उच्च शिक्षा पाने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही जटिल समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप अच्छे स्वास्थ्य में रहेंगे लेकिन कुछ को बुखार परेशान कर सकता हैं। आज के दिन आप अपने शुभचिंतकों के सहयोग का आनंद लेंगे। धन की दृष्टि से दिन अच्छा है। भाषा, रिश्तों और सामाजिक जीवन में सावधानी से चलें। गले का ख्याल रखें। ऊं हं हनुमते नम: का जाप करें।

सिंह राशि – Singh Rashi 7 July 2020 , Leo Horoscope 7 July 2020

बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी। ऑफिस के किसी काम से यात्रा के योग हैं। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग बन रहे हैं। राशि समय अच्छा है। मेहनत के साथ आगे बढ़ें। मन विचलित रहेगा। आलस की वजह से नुकसान होगा। मशीनों के ज्यादा उपयोग से नुकसान होगा। आग और करंट से बचें। सूर्य को जल अर्पित करें। ऊं नम: शिवाय का जाप करें।

कन्या राशि – Kanya Rashi 7 July 2020 , Virgo Horoscope 7 July 2020

व्यवसाय में नवीन विचारों के कारण आपका दिन लाभकारी रहेगा। आज आप लगातार यात्रा और प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकते हैं। लेकिन, अपने आप को तनाव न दें। आप परिवार और व्यापार में संतुलन स्थपित करने का प्रयास करेंगे। साथ ही समाज में आपकी भूमिका, रिश्तेदारों की शादी के लिए सहायता, या अन्य गपशप आपको सामाजिक रूप से सक्रिय बनाए रखेगी। छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य सम्बंधित गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है। जो आपको परेशान कर सकती है। समय अच्छा है। आगे बढ़ने की कोशिश करें। घर गृहस्थी में किसी भी परेशानी से बचे। वाहन ध्यान से चलाएं। धन का लेन-देन ना करें। सूर्य को जल चढ़ाएं।

तुला राशि – Tula Rashi 7 July 2020 , Libra Horoscope 7 July 2020

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। आज ऑफिस में किसी से आपकी बहस हो सकती है। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। शारीरिक रूप से आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। आपके कार्यों की गति कुछ रूक सकती है। आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग शैलून का काम करते हैं, उन्हें उम्मीद से कम लाभ होगा। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें, धनलाभ होगा। दोस्तों, घर-गृहस्थी में कलह ना करें। दिन अच्छा है। कुछ अच्छा हो सकता है। भोजन सोच समझकर करें। गरिष्ठ भोजन ना करें। पके खाने का दान करें।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 7 July 2020 , Scorpio Horoscope 7 July 2020

आज के दिन आज ग्रह स्थिति आपकी सोच को कुछ हद तक भ्रमित कर सकता है और आप अनिश्चित, स्वच्छंद और जिद्दी हो सकते हैं। आप शत्रु की कूटनीति के शिकार हो सकते हैं। व्यावसायिक एवं आर्थिक सन्दर्भ में आई आकस्मिक परेशानी के कारण आप परेशान और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको चिकित्सकीय / नेत्र संबंधी सलाह लेना आपके लिए श्रेयकर रहेगा। आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं जिसके लिए आप दुखी महसूस कर सकते हैं। जो काम जारी है वो चलता रहेगा। भोजन सोच समझकर करें। ठंडी चीजों का सेवन ना करें। दही का दान जरूर करें।

धनु राशि – Dhanu Rashi 7 July 2020 , Sagittarius Horoscope 7 July 2020

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है। परिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो लोग बिजनेसमैन है, उनकी किसी दूसरी बड़ी कंपनी से डील साइन हो सकती है। धनलाभ का भी योग बन रहा है। बच्चों के साथ आज कोई मूवी देखने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलायें, मन प्रसन्न रहेगा।क्रोध पर नियंत्रण रखें। सर्दी या कोई बीमारी होने पर चिकित्सक की सलाह लें। हल्के गर्म पानी में तुलसी ग्रहण करें।

मकर राशि – Makar Rashi 7 July 2020 , Capricorn Horoscope 7 July 2020

आज भागीदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारणवश आप बेचैन और अनिश्चित हो सकते है। आर्थिक पक्ष आपके लिए अस्थिर हो सकता है। व्यवसायी एवं व्यापारी वर्ग आपको सार्वजनिक समर्थन देंगे जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे, साथ ही वह आप पर हावी हो सकते हैं। किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम आज व्यस्त रहेगा I नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे व अपने संपर्कों को भी बढ़ा पाएंगे। वाहन ध्यान से चलाएं। कीमती सामान का ध्यान रखें। सरसो के तेल का दान करें।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 7 July 2020 , Aquarius Horoscope 7 July 2020

आज खुशियां खुद चलकर आपके सामने आयेंगी। आपकी इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपको किसी नये बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपको आने वाले दिनों में काफी फायदा होगा। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे आपको राहत मिलेगी। आईटी फिल्ड से जुड़े हुये हैं, तो महत्वपूर्ण लोगों से आपके कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ पहले बिताए गए समय को याद करके आनंद की अनुभूति करेंगे। हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ायें, आपको हर चीज़ में फायदा मिलेगा।यात्रा में जा सकते हैं। धन उधार ना दें। झूठी गवाही ना दें। ठंडी चीजों का दान करें। जीवनसाथी का विशेष ध्यान रखें। ऊं नम: शिवाय का जाप करें।

मीन राशि – Meen Rashi 7 July 2020 , Pisces Horoscope 7 July 2020

आज आपकी स्थिति कुछ हद खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा फलस्वरूप कामों को सही ढ़ंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक कार्यों में सफ़लता मिल सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किन्तु घरेलू मामलों में आपको सावधानी से काम लेंने की आवश्कता है।रोगों से बचकर रहें। दोस्त भी साथ देने में आनाकानी करेंगे। जंक फूड ना खाएं। किसी को धन उधार ना दें। धारदार चीजों से दूर रहें। ऊं नारायणाय नमो नम: का जाप करें। उड़द की दाल का दान करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1