आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 6 जुलाई 2020

आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 6 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (06 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 6 July 2020 , Aries Horoscope 6 July 2020

मेष राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी । जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। जिनकी जॉब अभी नयी-नयी शुरु हुयी है, उनको ऑफिस में साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यक्ता है । भविष्य में मेहनत का लाभ आपको जरूर मिलेगा। भगवान शिव को प्रणाम पूजा करें, आपको अवश्य ही लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 6 July 2020 , Taurus Horoscope 6 July 2020

आज अच्छा समाचार आपका इंतज़ार कर रहा है। आपको प्रयत्न करने से सफ़लता मिलेगी दफ़्तर में तारीफ़ होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक़्त है। नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशियां और सौभाग्य दस्तक देगा। प्रेम संबंधों में मर्यादित रहें क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्तों में तनाव संभावित है। यदि आप विवाहित हैं तो इस समय आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 6 July 2020 , Gemini Horoscope 6 July 2020

मिथुन राशि वाले जातकों को अपनी योजनाओं को संपन्न करने का समय आ गया है जो भी आपके मन में भावना है उसको पूरी उर्जा के साथ लग जाइए आप को बड़े पैमाने पर अप्रत्याशित रूप से सफलता प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही हैं। साहित्य जगत से लेखन कार्य से और फिल्मी जगत वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय चल रहा है आपको लाभ मिलेगा बाड़ी कटु भाषा का प्रयोग करने से बचें आलस्य का परित्याग करें संततियों से मन प्रसन्न रहेगा। आप को धर्म पत्नी का सुख मिलेगा आय और व्यय पर नियंत्रण रखें।आय से अधिक व्यय करने से आपका बजट विगड़ सकता है. मन को नियंत्रण में रखें।

कर्क राशि – Kark Rashi 6 July 2020 , Cancer Horoscope 6 July 2020

कर्क राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिये तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारीयां पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। लेकिन जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिये जाना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा । मन्दिर में पुष्प चढ़ाएं, दिन अच्छा गुजरेगा।

सिंह राशि – Singh Rashi 6 July 2020 , Leo Horoscope 6 July 2020

उच्चाधिकारी का सहयोग, उत्साह बना रहेगा, पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।इस समय लिए गए निर्णय आपको लाभ देंगे। यह एक नई साझेदारी में प्रवेश करने का एक अच्छा समय है और इससे अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। व्यावसायिक वर्ग किसी महत्वपूर्ण सौदे को अंतिम रुप दे सकते है। वित्तीय निर्णय निवेश के वांछित परिणाम प्रदान करेंगी। पारिवारिक जीवन जस का तस रहेगा। कुछ के लिए प्रेम संबंध अधर में है। आपको अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या राशि – Kanya Rashi 6 July 2020 , Virgo Horoscope 6 July 2020

आज आप कोई ऐसी चीज़ हासिल कर पायेंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आपके मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडिया आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। आपके जुनियर भी आपसे काम सिखने आयेंगे। किसी महिला मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी के साथ ऑउट ऑफ स्टेशन जाने का मन भी बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ायें, खुशियां बनी रहेगीं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और आलस्य का परित्याग करें. अपने हेल्थ का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि – Tula Rashi 6 July 2020 , Libra Horoscope 6 July 2020

तुला राशि के जातकों के लिए आपका मान-सम्मान बढ़ेगा आपकी विजन और आइडिया का इंप्लीमेंट होने का टाइम आ गया है। उस पर पूरी उर्जा के साथ अब लग जाए। आर्थिक लाभ के स्रोत प्राप्त होंगे भाई बहनों का सुख मिलेगा परिवार में नया कार्य होगा निर्माण का योग बन रहा है। वाहन सुख मिल रहा मिलेगा विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा कैरियर के दृष्टिकोण से आप अपना जो चीज करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने की संभावनाएं दिख रही हैं। दूर देश की यात्रा होगी यात्रा से आपको लाभ मिलेगा बुध आपका भाग्य स्थान में है तो आप जो भी कार्य करेंगे इस मूसली उसमें आपको सफलता मिलेगा पिता से लाभ मिलने की संभावनाएं बन रही है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 6 July 2020 , Scorpio Horoscope 6 July 2020

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बस आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। मुंह से निकली हुई एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार भी आ सकता है। आपको उनसे अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 6 July 2020 , Sagittarius Horoscope 6 July 2020

व्यावसायिक सन्दर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्कता है। आपकी कड़ी मेहनत आपको लाभ दे सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वाभाव ही आपकी सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपके विरोध न कर पाए अन्यथा कठिन निर्णय आपकी प्रगति को अवरुद्ध कर सकती हैं। कयासों के लिए समय ठीक नहीं है। जीवनसाथी के गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है।

मकर राशि – Makar Rashi 6 July 2020 , Capricorn Horoscope 6 July 2020

मकर राशि वाले जातकों के लिए समय उत्तम चल रहा है। योजनाएं बना रहे हैं उसमें बड़े पैमाने पर आपको सफलता मिलेगी गुस्सा पर नियंत्रण रखें अति आत्मविश्वास में ना रहे संत अंखियों से मन प्रसन्न रहेगा उनको अच्छा कार्य करेंगे उनका प्रवेश होगा अच्छा होगा। विद्यार्थी और खिलाड़ियों के लिए अच्छा समय चल रहा है गुप्त सूत्रों की संख्या में वृद्धि होगी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर के चिंता बनी रहेगी दूर देश की यात्रा होगी पिता से लाभ मिलेगा वह स्रोत से भी धन लाभ होने की संभावना बन रही हैं आय से अधिक व्यय होगा उसे मन थोड़ा उद्दीन रहेगा तो उसमें संतुलन बनाना हितकर रहेगा। अपने खर्च पर नियंत्रण रखना है आय से अधिक ना हो इसका ध्यान रखना है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 6 July 2020 , Aquarius Horoscope 6 July 2020

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन पहले से ज्य़ादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। वाहन का प्रयोग करते समय आपको जरूरी कागजाद अपने साथ रखने चाहिए, आपको जरुरत पड़ सकती है। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ा प्लैटफॉर्म या बड़े सिंगर का सहयोग मिल सकता है। आपके प्रयास सफल होंगे। बेल पत्र पर ऊँ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि – Meen Rashi 6 July 2020 , Pisces Horoscope 6 July 2020

मीन राशि वाले जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव का है। अपने समय का सदुपयोग करें। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो बड़े पैमाने पर सफलता प्राप्त होगी। रोजगार के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा पत्नी का सुख मिलेगा रुका हुआ धन प्राप्त होगा जो बहुत दिनों से चिर प्रतीक्षित योजनाएं बना रहे हैं। उसको सफल होने का समय आ गया है और चतुर्दिक क्षेत्र से आय का लाभ मिलेगा जिससे आपको मन काफी खुश रहेगा। आज आपको सावधानी क्या बरतनी है आलस्य का परित्याग कर अपने समय का सही दिशा में लगाएं और अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1