अयोध्या में श्रीराम की भव्य प्रतिमा पर खर्च होंगे 4 हजार करोड़ रुपए

अयोध्या में भगवान श्रीराम भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। पर्यटन महानिदेशालय ने अधिग्रहण के मद में पहली किस्त के रूप में 100 करोड़ रुपए जारी करने का पत्र शासन को भेज दिया है। श्रीराम की प्रतिमा के साथ ही रिवर फ्रंट निर्माण को भी परियोजना में शामिल किया गया है, जिसकी लागत करीब 4,000 करोड़ रुपए आंकी गई है।

वहीं अयोध्या में प्रदेश सरकार अब अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का काम जल्द शुरू कराने की तैयारी में है। जिसके लिए पर्यटन विभाग के साथ ही राजकीय निर्माण निगम के अफसर कमर-कस कर तैयारियों में जुटे हैं। इस परियोजना के लिए पर्यटन विभाग ने एनएच बाईपास से लगे मीरापुर दोआबा में करीब 150 एकड़ जमीन चिन्हित की है। अब इस जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू होने जा रही है।

महानिदेशालय ने अधिग्रहण के लिए पहली किस्त करीब 100 करोड़ रुपए जिलाधिकारी अयोध्या को देने के लिए शासन को पत्र लिख दिया है। एक-दो दिनों में यह धनराशि डीएम अयोध्या के पास चली जाएगी। इस प्रोजेक्ट की ड्राइंग-डिजाइन तैयार करने के लिए विश्वस्तरीय कंसल्टेंट की सेवाएं ली जाएंगी। आर्किटेक्ट और कंसल्टेंट के चयन के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला जा रहा है। परियोजना पर कुल 4,000 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। यह प्रतिमा कांसे से बनेगी। कंसल्टेंट और राजकीय निर्माण निगम अधिग्रहीत भूमि का निरीक्षण करेंगे, उसके बाद मूर्ति की ऊंचाई 200 से 251 मीटर के बीच तय की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1